चलती ट्रेन में हुई फायरिंग, आरपीएफ ASI और तीन यात्रियों की मौत
Jaipur express train firing: जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के अंदर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें आरपीएफ एएसआई और तीन यात्री शामिल हैं।
बताते चलें कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया।

फायरिंग करने वाले आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। ये घटना जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है। आज सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ही ट्रेन में सफर कर रहे थे। अचानक कांस्टेबल ने एएसआई पर गोली चला दी।
गोली की आवाज सुनते ही ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जानकारी दी है कि सुबह 5 बजकर 23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली की बी 5 में गोली चली है। जानकारी मिली के एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई है। इसमें एएसआई के अलावा तीन अन्य यात्रियों के भी हताहत होने की सूचना है। सिपाही को पकड़ लिया गया है।
बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले कांस्टेबल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस घटना के बारे में डीसीपी नॉर्थ को भी सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications