वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट के दौरान पाक दर्शकों ने फेकें पत्थर
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद से भार और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव कम हीं हो रहा है बल्कि यह अब और भी उग्र हो रहा है।

ताजा मामला पंजाब स्थित वाघा बॉर्डर का है जहां रिट्रीट सेरमोनी के दौरान पाकिस्तान की ओर से भारतीय दर्शकों पर पत्थर फेंके गए।
शनिवार को हुई घटना
यह मामला रविवार (2 अक्टूबर) की शाम का है। बताया जा रहा है कि वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट के दौरान पाकिस्तान से सेरमोनी देखने पहुंचे लोगों ने भारतीय दर्शक दीर्घा में पत्थरबाजी की।
सूत्रों के अनुसार कुछ पत्थर वीआईपी गैलरी में भी गिरे लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
गौरतलब है कि बीते कछ दिनों से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने बिटिंग रिट्रीट सेरमोनी में दर्शकों के आने पर रोक लगा दी थी।
वहीं इस मामले बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग तय हुई है।












Click it and Unblock the Notifications