'शिवलिंग पर बिच्छू' वाले बयान पर शशि थरूर के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से दिए गए 'शिवलिंग पर बिच्छू' वाले बयान के मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मानहानि के इस मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश ना होने पर उनके खिलाफ ये वारंट जारी किया गया है।
Recommended Video

शशि थरूर की पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए की गई टिप्पणी पर बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। जबकि मानहानि का मुकदमा दायर होने के बाद शशि थरूर ने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा था कि यह उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास है। उनके बयान के गलत तरीके से पेश किया गया था।
वहीं, राजीव बब्बर ने शशि थरूर के इस बयान को असहनीय दुर्व्यवहार और लाखों लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी बता था। अपनी शिकायत में राजीव बब्बर ने कहा था, 'मैं भगवान शिव का भक्त हूं...आरोपी (थरूर) ने करोड़ों शिव भक्तों की भावनाओं को नजरअंदाज करते हुए यह बयान दिया जो भारत तथा देश से बाहर सभी शिव भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला था।
बब्बर ने कहा था कि आरोपी ने जानबूझ कर यह द्वेषपूर्ण काम किया जिसकी मंशा भगवान शिव के भक्तों की धार्मिक मान्यताओं का अपमान कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करना है। शशि थरूर पहले भी अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे हैं। शशि थरूर ने एक बार कहा था कि भारत में कई जगहों पर मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित हैं। कांग्रेस सांसद का ये बयान उनके 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान के बाद आया था। उनके इस बयान पर राजनीति गरमा गई थी।












Click it and Unblock the Notifications