कांग्रेस MLA बोले- भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर?
बेंगलुरू। राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा पूरे देश में गर्माया हुआ है। बीजेपी ही नहीं कई और पार्टियां भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के एक विधायक ने राम मंदिर निर्माण को लेकर एक विवादित बयान दिया है। कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री रोशन बेग ने कहा कि मुस्लिम राम मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर का निर्माण भारत में नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान में होगा?

राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश लाने के कथित प्रयास के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बेग ने पूछा कि केंद्र में भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पिछले साढ़े चार साल से क्या कर रही थी।उन्होने कहा कि, कहा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में चुनाव का माहौल है और अचानक ही उन्होंने (भाजपा) राम मंदिर के बारे में बात शुरू कर दी है...2019 में लोकसभा चुनाव होना है , इसलिए वे बात कर रहे हैं।
बेग ने कहा, मैंने कहा रहा हूं, राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? हम अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, बहुत हो चुका, अब राजनीतिक दल चुनाव के पहले समाज के ध्रुवीकरण का प्रयास नहीं करें। मैं चाहता हूं कि हिंदू और मुसलमान आपस में शांति से मिलकर रहें।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, जीएसटी और नोटबंदी के कारण लोग सरकार से नाखुश हैं, इसलिए वो चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा उठाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications