20 स्क्वैट मारिए और बस का फ्री टिकट पाइए, इस हेल्थ इनिशिएटिव की लोग तारीफ कर रहे लोग, देखें VIDEO

रोमानिया ने अपने लोगों के लिए खास ऑफर निकाला है। इसके माध्यम से रोमानिया लोगों को फ्री बस का टिकट दे रहा है। 20 स्क्वैट्स मारने पर लोगों को फ्री बस टिकट मिल रहा है।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए कई देश पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दे रहे हैं। बढ़ते ऊर्जा और जलवायु संकट के साथ सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। रोमानिया ने भी इसी पैटर्न का अनुसरण किया है। रोमानिया ने स्थानीय सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का समर्थन करते हुए एक स्वस्थ जीवन शैली की आवश्यकता को जोड़ रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला को मिला फ्री बस टिकट

महिला को मिला फ्री बस टिकट

जिसमें बताया गया है कि 20 स्क्वैट मारने पर फ्री बस टिकट मिलता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला बूथ मशीन के सामने 20 स्क्वैट मार रही हैं। 20 स्क्वैट मारने पर उन्हें फ्री बस का टिकट मिला है। इस वीडियो को Alina Bzholkina ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

स्क्वैट पूरा होते ही मिला टिकट

स्क्वैट पूरा होते ही मिला टिकट

वीडियो में महिला को एक बूथ के सामने 20 स्क्वैट मारते हुए देखा जा सकता है। बूथ में एक कैमरा लगा हुआ है और महिला द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक स्क्वाट की गिनती रखता है। 20 स्क्वैट पूरा होते ही मशीन से एक मुफ्त बस टिकट मिलता है।

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

इस वीडियो को अपलोड करते ही वायरल हो गया है। एक मिलियन से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। एक लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने स्वस्थ पहल पर टिप्पणी की है।

व्यायाम कर पैसा बचाएं

व्यायाम कर पैसा बचाएं

एक यूजर ने कहा कि वाह यह इतना अच्छा विचार है। दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा कि व्यायाम करके पैसे बचाना और पर्यावरण को बचाना, क्या सुंदर तरीका है। तीसरे ने कहा वाकई बेहद सुंदर आइडिया है।

दो मिनट में 20 स्क्वैट्स पूरा

दो मिनट में 20 स्क्वैट्स पूरा

यह पहल स्पोर्ट्स फेस्टिवल का एक हिस्सा है। उनकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मुफ्त टिकट को स्वास्थ्य टिकट के रूप में जाना जाता है। स्वास्थ्य टिकट समुदाय को समर्पित खेल परियोजना जो उम्मीदों से परे सफल रही, क्लुज-नेपोका में लौटती है। यह खेल महोत्सव द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम का तीसरा चरण है, क्लुज-नेपोका सिटी हॉल और के समर्थन के साथ स्थानीय परिषद। यात्रियों को अधिकतम दो मिनट में किए गए 20 स्क्वैट्स के बदले में एक बार फिर मुफ्त बस टिकट मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- 'बिन बुलाया बराती', शादी समारोह में पहुंचा सांड, जमकर मचाया उत्पात, हर स्टॉल पर पहुंचा, Viral हो रहा VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+