'बिन बुलाया बराती', शादी समारोह में पहुंचा सांड, जमकर मचाया उत्पात, हर स्टॉल पर पहुंचा, Viral हो रहा VIDEO
शादी समारोह में तो इंसान पहुंचते हैं। लेकिन इस समारोह में बिन बुलाया बराती एक सांड पहुंच गया। समारोह में पहुंचते ही जमकर उत्पात मचाया। लोगों को दौड़ाया। कुछ देर बाद स्थल से चला गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर किसी की हंसी छूट रही है। दरअसल शादी में बिन बुलाए मेहमान पहुंच गया। मेहमान कोई इंसान नहीं, बल्कि एक सांड है। शादी समारोह में उपस्थित लोग खूब मजे कर रहे हैं। इस बीच एक सांड ने समारोह में एंट्री मार ली। देखते ही देखते पूरी जगह छान मार दिए। लोगों ने विरोध किया और भगाना चाहा तो सांड ने सबको दौड़ा लिया।

बिन बुलाया बराती
इस दौरान लोगों की हंसी का ठिकाना नहीं रहा। बेहद ही फनी माहौल था। इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट करते ही वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बिन बुलाए बराती...। वह खाने के हर स्टॉल पर जायके की खुशबू लेता है।

उग्र सांड की हरकत से डरे लोग
उग्र सांड पूरी व्यवस्था को तहस-नहस करने के भी मूड में दिखता है और एक जगह से दूसरी जगह सरपट दौड़ता है। लेकिन हंसी के साथ-साथ समारोह स्थल पर लोग बेहद चिंतित भी दिखते हैं। सांड के उग्र रूप को देखकर लोग डर भी जाते हैं कि कहीं सांड ने पूरी व्यवस्था को न खराब कर दे।

व्यवस्था को किया खराब
सांड के इस हरकत से आयोजकों को नुकसान हो सकता था। वीडियो में एक शख्स बैल को हाथ से इशारा करते हुए दूसरी तरफ ले जाते हुए देखा जा सकता है। सांड ने दूसरी तरफ जाने के बजाय उस व्यक्ति पर हमला कर देता है। उसे दूर तक दौड़ा लेता है।

ट्विटर पर वीडियो वायरल
हमले से खुद को बचाते हुए वह शख्स जमीन पर गिर जाता है। बैल तब पूरी तरह से कांच से बने एक स्टॉल की ओर बढ़ता है, जिसमें कांच के कई सामान भी होते हैं। हालांकि, सांड ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया। इस वीडियो को नरेंद्र सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है।

बहुत जल्दी चला गया
जैसे ही सांड कार्यक्रम स्थल से भागा, वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग कमेंट सेक्शन में दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'ये बहुत जल्दी चला गया, नहीं तो हंगामा हो जाता।
यह भी पढ़ें- 3 शेरों को वश में कर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला, बेखौफ अंदाज ने जीता लोगों का दिल, तेजी से Viral हो रहा VIDEO












Click it and Unblock the Notifications