Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोहित शेखर हत्या मामले में पत्नी अपूर्वा दो दिन की पुलिस रिमांड पर

नई दिल्ली। रोहित शेखर तिवारी हत्या मामले में उनकी पत्नी अपूर्वा को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। क्राइम ब्रांच टीम ने सुप्रीम कोर्ट की वकील अपूर्वा को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से रिमांड की मांग की। कोर्ट ने अपूर्वा की दो दिन की रिमांड मंजूर की। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित की 16 अप्रैल को अपने बंगले में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि ये हत्या है। हत्या के आरोप में उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार किया गया।

सुबूतों के आधार पर अपूर्वा की गिरफ्तारी: दिल्ली पुलिस

सुबूतों के आधार पर अपूर्वा की गिरफ्तारी: दिल्ली पुलिस

रोहित की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह से मौत की बात सामने आई थी। दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने बताया है कि फोरेंसिक सबूतों के आधार पर अपूर्वा की गिरफ्तार हुई है। उसने पति को मारने की बात स्वीकार भी कर ली है। उसने अपनी शादी से खुश नहीं होने की बात कही है। अपूर्वा ने 16 अप्रैल को रोहित के कमरे में जाकर उसकी जान ली थी।

भाई और नौकर से भी लंबी पूछताछ

भाई और नौकर से भी लंबी पूछताछ

रोहित शेखर की मौत के मामले में पुलिस की जांच टीम उनकी पत्नी अपूर्वा, भाई सिद्धार्थ, नौकर भोलू, ड्राइवर अखिलेश और दो नौकरानियों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित शेखर की जिस रात मौत हुई, उस रात पहली मंजिल पर उनकी पत्नी अपूर्वा, घर का नौकर भोलू और ड्राइवर अखिलेश थे, जबकि रोहित का भाई सिद्धार्थ और दो नौकरानियां ग्राउंड फ्लोर पर थीं। रोहित की पत्नी अपूर्वा से पूछताछ में उनकी भूमिक संदिग्ध मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

रोहित की मां ने भी लगाए अपूर्वा पर गंभीर आरोप

रोहित की मां ने भी लगाए अपूर्वा पर गंभीर आरोप

रोहित की मां उज्ज्वला ने अपूर्वा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उज्ज्वला का कहना है कि अपूर्वा और उसका परिवार संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उनका यह भी कहना था कि रोहित जिस घर में रहता था, वह सुप्रीम कोर्ट से पास है, जहां अपूर्वा प्रक्टिस करती है। रोहित की मां ने कहा कि अपूर्वा का परिवार पैसे का लालची है। रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। अपूर्वा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं। उनकी और रोहित की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अपूर्वा के पिता भी पेशे से वकील हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+