वो बच्चा जिसके चलते अपूर्वा ने की रोहित शेखर की हत्या, किए कई अहम खुलासे
नई दिल्ली। रोहित शेखर हत्याकांड में हर रोज कोई ना कोई बड़ा खुलासा हो रहा है। रोहित की हत्या की आरोपी पत्नी अपूर्वा ने पुलिस रिमांड में कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। अपूर्वा ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकारा है कि, उसने हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसे शक था कि उसका पति के एक अन्य महिला के साथ संबंध हैं और रोहित ही उस महिला के बेटे का 'असली' पिता है। अपूर्वा को शक था कि उसकी संपत्ति उस बच्चे के नाम चली जाएगी। अपूर्वा ने यह भी खुलासा किया कि उसने रोहित से शादी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए की थी।

वो महिला अक्सर कहती थी कि, 'आपके घर का ही तो बच्चा है'
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, पुलिस की दो दिन की रिमांड ने अपूर्वा ने बताया कि, उसके पति का अन्य महिला के साथ अफेयर उसके लिए बड़ा झटका था जो उसे अंदर ही अंदर परेशान कर रहा था। जिस महिला के साथ रोहित का कथित तौर पर अफेयर था, उसका एक बेटा था जो उसकी शादी के 8 सालों बाद पैदा हुआ था। जिसके चलते दोनों के बीच रिश्ते लगातार खराब होते चले गए। अपूर्वा ने बताया कि, महिला चाहती थी कि रोहित अपनी प्रॉपर्टी में उसके बेटे के लिए हिस्सा दे। महिला अक्सर कहती थी कि, 'आपके घर का ही तो बच्चा है और रोहित का भी बच्चे के प्रति प्यार उसके शक को और पुख्ता करता था।

अपूर्वा ने इसलिए लिए की थी रोहित से शादी
अपूर्वा ने पूछताछ में बताया कि उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं। उसने मैरेज साइट पर रोहित शेखर तिवारी को सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि उसे लगता था कि इससे उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकेंगी। उसे पता चला कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल एन. डी. तिवारी का बेटा है और उसने अदालत में पितृत्व केस को जीता है। अपूर्वा 2012 से 2014 के बीच दिल्ली में लाजपत नगर में एक किराये रहती थी। वह इंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस कर रही थी।

वकील के जरिए रोहित के पास तलाक का नोटिस भेजा
पुलिस के डिस्क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया कि, कुछ महीनों की डेटिंग के बाद अपूर्वा रोहित के उपर शादी के लिए दबाव डालने लगी। जिसके बाद अपूर्वा ने रोहित से 11 मई 2018 को शादी कर ली। उसने पुलिस को बताया कि मुझे जल्द ही 'महसूस हो गया कि यह शादी नहीं टिक पाएगी'। जिसके बाद मैं 29 मई को अपनी ससुराल वापस इंदौर चली गई। मैं जुलाई में वापस आई और अपने वकील के जरिए रोहित के पास तलाक का नोटिस भेजा। दोनों में फिर झगड़ा हुआ लेकिन आखिरकार अपूर्वा ने रोहित से माफी मांगकर अपनी शादी को एक और मौका देने को सहमत हुई।

उज्ज्वला के डॉमिनेटिंग' स्वभाव के कारण नाखुश थी अपूर्वा
इसके बाद दोनों ने डिफेंस कॉलोनी स्थित घर रहने का फैसला किया, लेकिन उसे नियमित तौर पर इंदौर जाना पड़ता था क्योंकि उसके पिता अल्जाइमर के मरीज थे। वह खासतौर पर अपनी सास उज्ज्वला शर्मा के उसके जीवन में दखल और डॉमिनेटिंग' स्वभाव के कारण नाखुश थी। अपूर्वा ने पुलिस को बताया कि, वह बिना उज्जवला की इजाजत के अपने कमरे की पर्दे तक नहीं बदल सकती थी। यहीं नहीं उज्जवला घर के खर्चों पर भी आर्थिक तौर पर नियंत्रित करती थीं। उसे घर चलाने के लिए पैसे तक नहीं देती थी। मेरी उस घर में कोई इज्जत नहीं थी।

उस रात भी महिला को लेकर हुआ था झगड़ा
अपूर्वा ने बताया कि, उज्ज्वला ने अपनी वसीयत में रोहित का प्रॉपर्टी में मात्रा 60 फीसदी का हिस्सा था जबकि बाकी उसके दूसरे बेटे सिद्धार्थ को मिलने वाला था। अगर दोनों भाइयों में से किसी की मौत होती तो वाकी प्रॉपर्टी भी जीवित भाई की हो जाती । सिद्धार्थ अविवाहित है। वह भी चाहता था कि, उसकी संपत्ति का हिस्सा उस बच्चे को मिले। जिसके चलते अपूर्वा अपने पति पर शक और गहरा हो गया था। उस रात को उन दोनों के बीच उस महिला को लेकर झगड़ा हुआ और उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications