'गलत साबित हुई तो, राजनीति छोड़ दूंगी, नहीं तो PM मोदी...', पिता लालू को किडनी देने पर ये क्या बोल गईं रोहिणी
Rohini Acharya: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस बार बिहार की सारण लोकसभा सीट सुर्खियों में है। इस सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं। अब रोहिणी ने पिता लालू यादव को किडनी देने के सवाल पर विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा है।

पिता लालू यादव को किडनी देने के भाजपा द्वारा उठाए गए सवालों पर रोहिणी ने कहा है कि, ''अगर आप लोगों के अंदर हिम्मत है तो जांच करवा लीजिए। वह केंद्र और राज्य सरकार दोनों जगहों पर बैठे हैं।''
Recommended Video
रोहिणी ने आगे कहा, ''केंद्र में पीएम मोदी की सरकार है और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, आप लोग जांच करवाइए...अगर मैं गलत साबित हुई तो राजनीति छोड़ दूंगी। अगर वह गलत साबित हुए तो पीएम मोदी मुझसे माफी मांगने के लिए तैयार रहें।''
रोहिणी बोलीं- 'सारण की जनता इस बार रोजगार चाहती है...'
रोहिणी ने कहा है कि, 'सारण की जनता रोजगार चाहती है, वो विकास चाहते हैं, वो इस बारें हमें ही चुनेंगे।' परिवारवाद के आरोपों पर रोहिणी ने कहा है कि, 'मुझे समझ में नहीं आता है कि क्या विपक्ष लावारिस है। क्या उनका कोई परिवार नहीं है। हमारे पास तो परिवार है।'
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजीव प्रताप रूडी चुनौती देंगे। सारण लालू प्रसाद यादव का गढ़ रहा है। लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में यहां से राजीव प्रताप रूडी जीत गए थे।












Click it and Unblock the Notifications