'रोहिंग्या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' तो विदेशों में बिना दस्तावेज रह रहे भारतीयों का क्या? : मनीष तिवारी
देश में रोहिंग्या को बसाने को लेकर विवाद चल रहा है। केंद्र के फैसले का विपक्ष समेत बीजेपी ने भी विरोध किया है।
नई दिल्ली, 18 अगस्त: देश में रोहिंग्या को बसाने को लेकर विवाद चल रहा है। केंद्र के फैसले का विपक्ष समेत बीजेपी ने भी विरोध किया है। इस बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक मीडिया आर्टिकल का हवाला दिया, जिसमें एक भाजपा नेता ने कहा कि रोहिंग्या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इस पर मनीष तिवारी ने पूछा कि अगर रोहिंग्या भारत के लिए खतरा है तो विकसित देशों में बिना डॉक्यूमेंट्स के रह रहे हजारों भारतीयों का क्या होगा?

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि यदि सभी अवैध अप्रवासी किसी भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है तो अमेरिका, यूरोप और अन्य विकसित देशों में रह रहे हजारों गैर दस्तावेज भारतीयों के बारे में क्या? रोहिंग्या लोगों की त्रासदी हृदयविदारक है। वे लोग उत्पीड़न, बलात्कार और नरसंहार से भाग रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को रोहिंग्या को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। भाटिया ने कहा कि केजरीवाल की तुष्टिकरण की राजनीति दिल्ली के नागरिकों की नहीं बल्कि रोहिंग्या अवैध प्रवासियों की परवाह करती है। केंद्र की स्पष्ट नीति है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हमारा कानून कहता है कि उन्हें निर्वासित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- क्या मोदी सरकार रोहिंग्या शरणार्थियों को EWS फ्लैट्स में शिफ्ट कर रही? गृह मंत्रालय ने बताई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications