प्रेस रिव्यू: 'रोहिंग्या को रोकने के लिए भारत ने सील की अपनी सीमाएं'

रोहिंग्या
Getty Images
रोहिंग्या

हिंदुस्तान के मुताबिक भारत ने रोहिंग्या मुसलमानों को देश में आने से रोकने के लिए अपनी सीमाएं सील कर दी हैं.

ख़बर के मुताबिक मंगलवार को मिज़ोरम में बाग्लादेश और म्यांमार से लगती सीमाएं सील कर दी गईं हैं. अख़बार लिखता है कि दो हज़ार रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अराकन (म्यांमार) सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और असम राइफल्स की गश्त भी बढ़ा दी गई है.

अख़बार लिखता है कि म्यांमार से लगती सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच कई बैठकें हुईं हैं. एक अधिकारी के हवाले से लिखा गया है कि अभी तक मिज़ोरम में एक भी रोहिंग्या ने प्रवेश नहीं किया है.

'रोहिंग्या पर ट्रंप से मदद की उम्मीद नहीं'

रोहिंग्या मुसलमान
Getty Images
रोहिंग्या मुसलमान

ख़बर के मुताबिक, ख़ुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि दो हज़ार और रोहिंग्या भारत की सीमा में आ सकते हैं. केंद्र सरकार ने राज्यों को रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर सावधान रहने को कहा है.

'भारत में तैयार कर रहा था रोहिंग्या चरमपंथी'

दैनिक जागरण के मुताबिक भारतीय महिला कर्नल को ब्लैकमेल कर रहे कथित पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है.

ख़बर के मुताबिक पाकिस्तान की ख़ुफिया एजेंसी आईएसआई अपने एजेंटों के माध्यम से भारतीय सेना की जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली पुलिस ने कर्नल रैंक की महिला ऑफ़िसर को ब्लैकमेल करने वाले संदिग्ध आईएसआई एजेंट को दिल्ली के दरियागंज इलाके से गिरफ़्तार किया है.

बताया जा रहा है कि कथित आईएसआई एजेंट की उम्र 30 साल है और वह पाकिस्तान का रहने वाला है. स्पेशल सेल इस व्यक्ति के तीन साथियों की भी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान का भारत पर जासूसी नेटवर्क चलाने का आरोप

हाफ़िज़ सईद
Getty Images
हाफ़िज़ सईद

हिंदुस्तान टाइम्स की ख़बर के अनुसार अमरीकी सीनेट ने सोमवार को एक विधेयक पारित किया जिसमें पहली बार पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को लश्कर-ए-तैयबा के ख़िलाफ़ कार्रवाई से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है.

यानी पाकिस्तान को उसी सूरत में मदद मिलेगी, जब वह हाफ़िज़ सईद के प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई करता है.

नवभारत टाइम्स के मुताबिक सुस्त अर्थव्यवस्था को लेकर भारत सरकार चिंता में है.

अख़बार लिखता है कि देश की अर्थव्यवस्था में स्लोडाउन की आहट से सरकार चिंता में है.

मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में एक बैठक हुई, जिसमें इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की गई कि नोटबंदी और जीएसटी का क्या असर हुआ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+