Ranthambore में सितारों की हलचल, मम्मी नीतू ने शेयर की Pic, क्या आलिया-रणबीर करने वाले हैं सगाई?

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt to get engaged today in Ranthambore?: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। हाल ही रणबीर कपूर ने खुलेआम अपने रिलेशन को स्वीकारते हुए कहा था कि अगर कोरोना काल नहीं होता तो वो इसी साल आलिया से शादी कर लेते तो वहीं एक दिन पहले उनके और आलिया के परिवार के लोग राजस्थान के रणथम्भोर में पहुंचे हैं, जिसके बाद मीडिया में चर्चा गर्म है कि रणबीर-आलिया अब अपने परिवार वालों और कुछ खास दोस्तों के बीच में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने वाले हैं और ये सभी लोग रणथम्भोर में सगाई के कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए हैं, मतलब ये हुआ कि कपूर खानदान न्यूईयर में बड़ा सरप्राइज अपने चाहने वालों को देने जा रहा है।

राजस्थान में गुपचुप तरीके से सगाई करने जा रहे रणबीर-आलिया?

राजस्थान में गुपचुप तरीके से सगाई करने जा रहे रणबीर-आलिया?

इस अफवाह को बल इसलिए मिला कि केवल रणबीर-आलिया की फैमिली ही नहीं बल्कि फिल्म स्टार्स रणवीर सिंह-दीपिका, ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी समेत कई सलेब्स रणथम्भोर पहुंच गए। खुद नीतू कपूर ने रणबीर और रणवीर संग सेल्फी पोस्ट करके सबके साथ होने की पुष्टि कर दी। खबर ये भी है कि फिल्ममेकर करण जौहर, जो कि छुट्टियां मनाने गोवा गए हुए थे, वो भी जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

रणथम्भोर के अमन होटल में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा

रणथम्भोर के अमन होटल में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा

'बॉलीवुड हंगामा' की खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उनके पति भारत साहनी और बेटी समारा और आदर जैन भी रणथम्भोर में हैं, ये सभी लोग रणथम्भोर के अमन होटल में साथ रुके हुए हैं।

कपूर और भट्ट फैमिली ने साधी चुप्पी

इस तरह से फिल्मी सितारों का एक साथ होने से ये कयास लगने लगे हैं कि रणबीर-आलिया अब अपने रिश्ते को नाम देने की तैयारी कर चुके हैं। हालांकि कपूर या भट्ट फैमिली की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है और जो फिल्मी सितारे कल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, उन सभी ने भी मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, फिलहाल कयासों का दौर गर्म है।

आलिया भट्ट 25 की और रणबीर कपूर 38 के

आलिया भट्ट 25 की और रणबीर कपूर 38 के

मालूम हो कि हाल ही में 'पिंकविला' को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि चारों ओर मेरी शादी की बातें हो रही हैं, हर कोई जानना चाहता है कि मैं कब सात फेरे लेने वाली हूं लेकिन अभी तो मैं सिर्फ 25 साल की हूं, ऐसे में क्या इस उम्र में शादी करना जल्दबाजी नहीं होगी।वैसे जहां आलिया ने शादी ना करने के पीछे अपनी कम उम्र का हवाला दिया है तो वहीं आपको ये भी बता दें कि उनके Boy Friend रणबीर कपूर की उम्र 38 साल की है, जो कि शादी के लिहाज से कम नहीं है।

मम्मी नीतू कपूर ने शेयर की सेल्फी

मम्मी नीतू कपूर ने शेयर की सेल्फी

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया-रणबीर दोनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। तो वहीं आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में माफिया डॉन के रूप में नजर दिखाई पड़ेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+