पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चला पहुंचे ऑफिस, कहा- PM मोदी AC कार से बाहर आइए
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चला पहुंचे ऑफिस, कहा- PM मोदी AC कार से बाहर आइए
Robert Vadra on against rising fuel prices: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों का साइकिल चलाकर विरोध किया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर दिल्ली में खान मार्केट स्थित अपने घर से ऑफिस पहुंचे। रॉबर्ट वाड्रा का साइकिल चलाते वीडियो भी सामने आया है। देश में इन दिनों हर शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट ऑल टाइम हाई चल रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एसी कारों से बाहर आना चाहिए और देखना चाहिए कि लोग किस तरह से पीड़ित हैं और शायद तब आप ईंधन की कीमतें कम कर देंगे... । पिछले कुछ समय से वह (पीएम मोदी) अपने हर कामों के लिए दूसरों को जिम्मेदार कहते हैं, दूसरो को दोष देते हैं। फिर आगे बढ़ जाते हैं।
Recommended Video

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, आम आदमी बहुत मुश्किल में है। वो जो रोज महसूस करते हैं, मैं आज वो महसूस कर रहा हूं। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने से लोग सड़क पर आ गए हैं।
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश भर में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोमवार (22 फरवरी ) को ट्वीट कर कहा है, ''पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब ये जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ है। पेट्रोल 100 रुपय/लीटर है। आपकी जेब खाली करके ''मित्रों'' को देने का महान काम मोदी सरकार मुफ्त में कर रही है!''
वहीं भोपाल में ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी ने साइकिल की सवारी की।












Click it and Unblock the Notifications