Robert Vadra News:"तुमको देखा तो याद आया, PM मोदी धूप और सोनिया घना साया" गौरव भाटिया ने वाड्रा पर कसा तंज
Robert Vadra News: बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल दागते हुए पूछा कि "क्या इस परिवार ने कसम खा ली है कि वे जहां भी जाएंगे, भारत और किसानों की जमीन लूटेंगे?"
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस की नजर में रॉबर्ट वाड्रा एक जननेता हैं। लेकिन जनता की नजर में वे एक भू-माफिया, एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं और यही हकीकत है।" उन्होंने कहा, "वे इतने बेशर्म हैं कि वे नहीं चाहते कि कोई उनसे कोई सवाल पूछे।" इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा को भू-माफिया" विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड घोटाले से जुड़े होने, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े होने और दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया।

कुछ लोगों को गुमान था कि वह भारत के कानून से ऊपर हैं: गौरव भाटिया
गौरव भाटिया ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को गुमान था कि वह भारत के कानून से ऊपर हैं क्योंकि उनके पास झूठा गांधी सरनेम है। उन्होंने X पर पोस्ट किया लगातार तीसरे दिन हमने देखा कि जिन्हें भारत का जीजा बनाकर भारत पर थोपा गया था वो रॉबर्ट वाड्रा क्राइम मास्टर गोगो की तरह कह रहे है कि आया हूं तो तुम्हारी ज़मीन लेकर जाऊंगा। आज वह भू-माफिया प्रियंका गांधी के पति रोबर्ड वाड्रा से कठिन सवाल एक नागरिक की तरह पूछे जा रहे हैं। उनका उत्तर उन्हें देना पड़ रहा है रॉबर्ट वाड्रा कह रहे है, तुमको देखा तो याद आया, पीएम मोदी जी धूप और सोनिया गांधी घना साया।
यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है: वाड्रा
वहीं इस मामले में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए वाड्रा ने इस कार्रवाई को "राजनीतिक प्रतिशोध" करार देते हुए सरकार पर विपक्षी आवाजों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने गैर-भाजपा दलों के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं कसम खाता हूं कि "अन्याय" के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी। "यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है। एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह गलत है।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि भाजपा के किस मंत्री या सदस्य को ईडी ने तलब किया है? उनमें से किसी को भी तलब क्यों नहीं किया गया? क्या भाजपा में सभी अच्छे हैं? क्या उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है? भाजपा के भी कई ऐसे नेता हैं जिनपर आरोप है।
ईडी के समन का कोई आधार नहीं है: रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अगर उन पर दबाव डाला गया या उन्हें परेशान किया गया तो वे और मजबूत होकर उभरेंगे। वाड्रा ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई तब से शुरू हुई जब उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों पर आवाज उठानी शुरू की। उन्होंने कहा, "अगर मैं राजनीति में आता, जो कि हर कोई चाहता है, तो वे (भाजपा) या तो वंशवाद की बात करेंगे या ईडी का दुरुपयोग करेंगे।
यह मुश्किल तब शुरू हुई जब कुछ दिन पहले मैंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों के बारे में सोशल मीडिया के जरिए संदेश दिया। यह और कुछ नहीं है। जब से मैंने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं, तब से यह मुश्किल शुरू हो गई है। लेकिन ईडी के समन का कोई आधार नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications