बड़ा खुलासा: फ्री एयर टिकट के लिए रॉबर्ट वाड्रा ने हैसियत का किया दुरुपयोग
नयी दिल्ली। सनसनीखेज खुलासे करने वाली जानी-मानी प्रत्रिका के खुलासे से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा नई मुश्किलों में फंस गए है। तहलका के खुलासे के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा समेत कई बड़े अधिकारियों और नौकरशाहों ने फ्री एयर टिकट के लिए अपने पद और अपनी हैसियत का गलत इस्तेमाल किया है।

इस सनसनीखेज खुलासे के मुताबिक वाड्रा समेत कई बड़े अधिकायिरों ने निजी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज से मुफ्त टिकट और दूसरी सुविधाएं लेने के लिए अपनी हैसियत का 'दुरुपयोग' किया है। मैगजीन के पॉलिटिकल एडिटर रमेश रामचंद्रन ने एक संवाददाता सम्मेलन में ये आरोप लगाते हुए इस बात का खुलासा किया कि रॉबर्ट वाड्रा ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में खुद के साथ-साथ अपने एक सहयोगी और उसके बच्चों और उसकी मां के लिए कई रियायतें हासिल कीं।
तहलका के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी इकॉनमी क्लास की टिकट को कम से कम 10 बार फर्स्ट क्लास में अपग्रेड करवाया। खुलासे करते हुए तहलका ने जेट के एक इंटरनल मेल का जिक्र किया है। इस मेल के मुताबिक वाड्रा के बार-बार ऐसा करने से एयरलाइंस को कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications