दिल्ली में दीपावली के दिन चोरों ने 2 सर्राफा व्यवसायियों का निकाला दिवाला, 15 करोड़ की चोरी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित करोलबाग में चोरों ने दीपावली के दिन 2 सर्राफा व्यवसायियों का दिवाला निकाल दिया। चोरों ने सर्राफा व्यवसायी के यहां 15 करोड़ रुपए की चोरी की। चोर गैस कटर साथ लाए थे और तिजोरियों को काटकर गहनों के साथ साथ नकदी भी लेकर चले गए। इतना ही नहीं चोरों ने शॉप में रखे हीरों पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने जिन दो शो रूमों पर हाथ साफ किया वो करोलबाग की एक ही बिल्डिंग में है। पहला शोरूम चौथे मंजिल पर स्थित इंडो वेस्टर्न कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड है। ये शोरूम चौथे फ्लोर पर है। वहीं दूसरा शोरूम श्री पद्मावती डायमंड प्राइवेट लिमिटेड जहां चोरी हुई ये तीसरे फ्लोर पर है।

Robbery in jewellery shop in Delhi's Karol Bagh delhi on dipawali

चौथे फ्लोर पर वाले शोरूम के मालिक चिराग वर्मा ने पुलिस को जानकारी दी कि दीपावली पर छुट्टी थी। फिर पूजा के बाद स्टाफ शोरूम बंद कर के चले गए। दीपावली के अगले दिन शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बिल्डिंग की मालिक के अकाउंटेंट ने फोन करके ताला टूटे होने की जानकारी दी थी। चिराग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो तिजोरिया गैस कटर के जरिए काटा गया था। जिसमें सोने के जेवरात थे।

वहीं तीसरे फ्लोर पर मौजूद शोरूम में चोरी की जानकारी भी अकाउंटेंट ने ही दी थी। शोरूम के सुपरवाइजर नीरज चंचल ने बताया कि उन्होंने भी दीपावली वाले दिन स्टाफ को तोहफे बांटे और फिर शोरूम बंद कर के चले गए। दोनों जगह चोरी गैस कटर से ही की गई थी। इतना ही नहीं दोनों शो रूम में सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए थे। हालांकि जिस बिल्डिंग में शोरूम है उससे सीसीटीवी फुटेज में 4-5 बदमाश दिख रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक सैंपल लिए और जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+