दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रोडीज फेम रणविजय सिंह, पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रोडीज फेम रणविजय सिंह, पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

मुंबई: टीवी रियेलिटी शो एमटीवी रोडीज के फेम और एक्टर रणविजय सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इसकी जानकारी खुद रणविजय ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर कर दी है। रणविजय और प्रियंका की पहले से एक बेटी है। रणविजय अक्सर अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर रहते हैं। रणविजय और प्रियंका की बेटी का नाम कायनात है।

Ranvijay Singha

रणविजय ने पत्नी प्रियंका के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज सुनाई है। रणविजय ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो और उनकी बेटी कायनात प्रियंका ने बेबी बंप पर हाथ रखे दिख रहे हैं। फोटो के साथ रणविजय ने कैप्शन लिखा है, 'आप तीनों को मैंने बहुत मिस किया। सतनाम वाहेगुरु।'

रणविजय जिस तीसरे शख्स की बात कर रहे हैं वह उनका आने वाला बेबी है। रणविजय के अलावा उनकी पत्नी प्रियंका ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका, रणविजय और उनकी बेटी कायनात किसी हॉलीडे एन्जॉय करते दिख रहे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''डैडी, हम तीनों ने आपको बहुत याद किया। आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकती।''

रणविजय की इस पोस्ट प्रतिक्रिया देते हुए एमटीवी रोडीज फेम रघु राम ने लिखा है, आप चारों के लिए बहुत-बहुत प्यार। रणविजय जल्द ही स्प्लिट्सविला 13 को एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ होस्ट करने वाले हैं। रणविजय ने पिछले दिनों स्प्लिट्सविला के सेट से भी तस्वीर शेयर की थी। रणविजय नेहा धूपिया, प्रिंस नरुला के साथ रोडीज शो के भी जज हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+