NH-24 पर हिंडन पुल के पास सड़क धंसी, दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग बंद
गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद जा रहे नेशनल हाईवे-24 (NH-24) पर आज सुबह सड़क धस गई। सड़क हिंडन नहर के पुल के पास धंसी जिसके चलते ट्रैफिक रूक गया और लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सड़क का एक कोना करीब 10 फुट तक धंस गया है। जानकारी के मुताबिक एनच 24 में विजयनगर के पास पानी की लाइन गुजर रही है। लीकेज के कारण सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पूरी सड़क धंस गई।

जानकारी के अनुसार सड़क धंसने के बाद गाजियाबाद पुलिस मौके पर तैनात है और ट्रैफिक डायवर्जन का काम संभाल रही है। पुलिस ने एनएच 24 पर आने वाला ट्रैफिक पूरी तरह डायवर्ट कर दिया है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस रूट पर हापुड़ से आने वाले ट्रैफिक को एनएच-58 की तरफ से निकाला जा रहा है। वहीं दिल्ली, लखनऊ आदि से आने वाले ट्रैफिक को नोएडा, ग्रेटर-नोएडा की तरफ से निकाला जा रहा है। वहीं मुरादाबाद आदि जाने वाले ट्रैफिक को डासना व बुलंदशहर से होकर निकाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गजियाबाद आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसको लेकर पूरे जिले में तैयारी चल रही है। ऐसे में इस सड़क का हिस्सा धंसने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications