Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर और कार में टक्कर, 4 की हुई मौत
Delhi-Jaipur Highway Accident: हरियाणा के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास टैंकर ने एक कार और पिकअप वाहन को टक्कर मारी। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम के सिधरावली गांव के पास एक तेल टैंकर ने एक कार और एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने कहा कि, टक्कर के बाद आग लगने से तीनों यात्रियों की मौत हो गई। उसके बाद कार से टकराने के बाद तेल टैंकर हाईवे पर एक पिकअप वैन से टकरा गया, जिससे वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
बिलासपुर पुलिस स्टेशन के आईओ विनोद कुमार ने बताया, "हमें हाईवे पर एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। हम जब मौके पर पहुंचे तो एक गाड़ी में आग लगी हुई थी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। ट्रक से टकराने के बाद गाड़ी में आग लगी, पिकअप वाहन को भी टक्कर लगी है, उसमें भी एक आदमी फंसा हुआ था, उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है।"
उन्होंने कहा, "हालांकि, तेल टैंकर का आरोपी ड्राइवर भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।''












Click it and Unblock the Notifications