बिहार: तेजस्वी ने दिया उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी RJD में शामिल

पटना। बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। महागठबंधन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को नकार कर वहां से निकले रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को तेजस्वी यादव ने बड़ा झटका दिया है। आरएलएसपी प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने आरजेडी का दामन थाम लिया है।

रालोसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूदेव चौधरी को राजद में शामिल

रालोसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूदेव चौधरी को राजद में शामिल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रालोसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूदेव चौधरी को राजद में शामिल करा लिया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह मौजूदगी में भूदेव चौधरी ने आरजेडी की सदस्यता ली। उपेंद्र कुशवाहा को यह झटका उस समय लगा है जब वे नए सिरे अपने ठिकाने को ले मंथन कर रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि, रालोसपा और आरजेडी के बीच का गठबंधन खत्म हो चुका है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav को Congress ने दिया बड़ा झटका | वनइंडिया हिंदी
    भूदेव चौधरी को रालोसपा के कद्दावर नेता

    भूदेव चौधरी को रालोसपा के कद्दावर नेता

    भूदेव चौधरी को रालोसपा के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता था। पिछले साल अक्टूबर महीने में रालोसपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा के समय पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद ने अपने बेटे चेतन आनंद संग आरजेडी का दामन थाम लिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    तेस्जवी के नेतृत्व पर कुशवाह ने उठाए थे सवाल

    तेस्जवी के नेतृत्व पर कुशवाह ने उठाए थे सवाल

    बता दें कि, अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने 24 सितंबर को कहा था कि अगर राजद अपने नेतृत्व को बदल देता है तो हमारी पार्टी महागठबंधन में शामिल हो जाएगी। हम अपने लोगों को महागठबंधन में शामिल होने के लिए मना लेंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों की आपात बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्हें गठबंधन के जरिए या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया था।

    बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में

    बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में

    बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+