Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लालू यादव से AIIMS में मुलाकात पर मोदी के मंत्री ने दी सफाई

Recommended Video

    Lalu Yadav से Meeting पर Modi के Minister Upendra kushwaha ने दी सफाई । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एम्स में जाकर लालू यादव से मुलाकात करने पर अपनी सफाई दी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो लालू यादव से सिर्फ मानवता की वजह से मिलने गए थे और इस मुलाकात का किसी तरह का कोई सियासी मतलब न निकाला जाए। बता दें चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को बुधवार को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

    लालू यादव से AIIMS में मुलाकात पर मोदी के मंत्री ने दी सफाई

    बुधवार दोपहर को मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा लालू यादव से मिलने एम्स पहुंचे। बिहार की राजनीति के ताजा हालात को देखते हुए सियासी गलियारों में दोनों नेताओं की इस मुलाकात के तरह तरह मतलब निकाले जाने लगे थे। मुलाकात पर उठ रहे सवालों को देखते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने खुद सामने आकर इस मामले में सफाई दी।

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें जब एम्स में लालू यादव के भर्ती होने की खबर मिली तो वे बस मानवता के नाते उनसे मिलने चले गए थे। इस मामले पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। बता दें कि उपेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष हैं और एनडीए के सहयोगी हैं। उपेन्द्र कुशवाहा की कुछ क्षेत्रों में कोयरी जाति के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+