राष्ट्रीय लोकदल की ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जयंत-अजित ने बदली सीटें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन में अपने हिस्से आई तीनों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मुजफ्फरनगर से पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह, बागपत से पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और मथुरा सीट से नरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

जयंत, अजित ने चुनी नई सीटें

जयंत, अजित ने चुनी नई सीटें

अजित सिंह और जयंत चौधरी इस चुनाव में नई सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। अजित सिंह अभी तक बागपत से लड़ते रहे हैं, इस बार वो मुजफ्फरनगर से प्रत्याशी हैं। वहीं उनके बेटे जयंत चौधरी ने 2009 और 2014 में मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बार उन्होंने सीट बदल दी है, वो बागपत से लड़ रहे हैं। जिस पर अजित सिंह और उससे पहले उनके दादा चौधरी चरण सिंह सांसद रह चुके हैं।

मथुरा से राजपूत उम्मीदवार

मथुरा से रालोद ने नरेंद्र सिंह को टिकट दिया है। नरेंद्र रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष है, वो राजपूत जाति से हैं। सिंह ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में रालोद ने मुजफ्फरनगर और बागपत में जाट जबकि मथुरा में राजपूत उम्मीदवार उतारा है।

गठबंधन में मिली हैं तीन सीटें

गठबंधन में मिली हैं तीन सीटें

2009 में जयंत मथुरा से सांसद रहे थे लेकिन 2014 में वो भाजपा की हेमा मालिनी से हार गए थे। वहीं 2014 में बागपत में अजित सिंह भी भाजपा से सत्यपाल मलिक से चुनाव हारे थे। इस बार राष्ट्रीय लोकदल सपा और बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश की 80 में से उसे तीन सीटें (मुजफ्फरनगर, बागपत, मथुरा) मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+