केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा- 'गड़बड़ी करने वालों का गला काट दूंगा'

आरा। केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री आरके सिंह ने शनिवार को एक विवादित बयान दिया है। बिहार राज्य के आरा में आयोजित एक ग्राम विकास अभियान कार्यक्रम के दौरान मंत्री आरके सिंह ने कहा कि राज्य में सरकार विकास चाहती है, ऐसे में हमारी पूरी कोशिश है कि हम पारदर्शिता के साथ काम को करें लेकिन अगर इस पारदर्शिता के बीच में कोई आएगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा, जो भी यहां काम होगा, उसमें हमारा नाम जुड़ा है, अगर ऐसे में इसमें गड़बड़ी होगी तो मैं गड़बड़ी करने वाले का गला काट दूंगा और उसे केस करके जेल भिजवा दूंगा।

आरके सिंह ने कहा- 'गड़बड़ी करने वालों का गला काट दूंगा'

आर के सिंह ने कहा अपने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वो पूरी ईमानदारी के साथ काम करें और टेंडर के जरिए काम में स्वच्छता और रिकॉर्ड रखें। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी के कई अधिकारी और कई डिपार्टमेंट के केंद्रीय लेवल के अधिकारी भी मौजूद थे।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे कांग्रेस की ही देन है

यही नहीं कासगंज मामले पर भी आर के सिंह ने कहा कि जिस वक्त भारत मां के जयकारे लग रहे हों, उस वक्त वहां कोई पाकिस्तान का झंडा लेकर चलेगा तो जाहिर है बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ये राष्ट्रविरोधी काम है, जिस पर हर हिंदुस्तानी को गुस्सा आएगा। जो लोग पाकिस्तान का झंडा लेकर नारे लगा रहे थे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं ये कांग्रेस की ही देन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+