RK Nagar Bypoll Result: तमिलनाडु की आरके नगर सीट पर टीटीवी दिनाकरन की जीत

चेन्नई। तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अन्नाद्रमुक के विरोधी गुट के नेता टी टी वी दिनाकरन को 72,413 मत मिले हैं, जबकि अन्नाद्रमुक के ई मधुसूधनन को 38,966 और द्रमुक के एन मारतू गणेश को 20,388 वोट हासिल हुए हैं और इस तरह से ये सीट दिनाकरन के खाते में जाती है।

Bypoll: वोटों की गिनती जारी, जया की सीट पर दिनाकरन आगे

मुदरै में टीटीवी दिनाकरन ने कहा, मेरा मानना है कि इस सरकार के जाने का समय आ गया है। आने वाले तीन महीनों में आप देखेंगे यह सरकार चली जाएगी। चेन्नई पहुंचने पर दिनाकरन ने कहा, मैं स्वतंत्र उम्मीदवार हूं लेकिन AIADMK के सारे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं और अम्मा आशीर्वाद भी मेरे साथ है। यहां बीजेपी चौथे नंबर है, इसे 220 वोट मिले हैं, बीजेपी के लिए ये झटके वाली खबर हैं क्योंकि उसे नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

RK Nagar Bypoll Result: थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

आपको बता दें कि इस सीट पर रिकॉर्ड तोड़ 77.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के ई मधुसूदनन, मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के एन मरूथु गणेश और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे अन्नाद्रमुक से दरकिनार किये गये नेता टीटीवी दिनाकरन मुख्य प्रतिद्वंद्वी थे। दिनाकरन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे।

जानिए क्‍यों जरूरी है आरके नगर उपचुनाव का परिणाम

आर के नगर उपचुनाव को 17 महीने पुरानी अन्नाद्रमुक सरकार का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। जयललिता की सीट होने की वजह से यह चुनाव सबके लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुका था। पिछले साल दिसंबर में उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। ऐसा माना जा रहा था कि जनता जयललिता के वारिस के लिए वोट करेगी और जनता ने दिनाकरन को अम्मा कि विरासत सौंप दी है।

अप्रैल में रद्द हुआ था चुनाव

आर के नगर के इस सीट के लिए पहले बीते अप्रैल में उपचुनाव होना था लेकिन नाव आयोग ने वोटिंग से पहले पैसों के इस्तेमाल और वोट खरीदने की कोशिशों की शिकायतें सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया था। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी और बीते 12 अप्रैल को यहां मतदान होना था। लेकिन समय से पहले उम्मीदवारों की ओर से किए गए गैरकानूनी कार्यों की शिकायत मिलने पर आयोग ने वोटिंग रद्द कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+