कांग्रेस- RJD में हुआ गठबंधन, राजद के खाते में आई ये चार सीटें
नई दिल्ली। आगामी दिल्ली चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस के साथ गठबंधन में चार सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपने 54 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं, 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान सोमवार तक कर दिया जाएगा। गठबंधन के तहत कांग्रेस दिल्ली विधानसभा की 66 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं राजद को गठबंधन के तहत चार सीटें दी गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गठबंधन में आरजेडी को बुरारी, किरारी, उत्तम नगर और पालम सीटें दी गई हैं। दिल्ली के चुनाव में आरजेडी को उतारवे का मुख्य मकसद बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं को साधना है। इससे पहले आरजेडी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा का कहा था कि, दिल्ली के कई हिस्सों से हम पर दबाव बनाया जा रहा था कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ें। इसके लिए हमने कांग्रेस के साथ मिलकर बातचीत शुरू की और वार्ता साकारात्मक रही। इसके बाद आरजेडी 5-6 सीटों पर भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
ता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली में कांग्रेस ने किसी अन्य पार्टी से गठबंधन किया है। दिल्ली में राजद से गठबंधन के पीछे बिहार में कांग्रेस का मोह भी है, क्योंकि दिल्ली में राजद को साधकर कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में अच्छी सीटें मांग सकती है। गौरतलब है कि इसी साल के अंत में बिहार विधानसभा-2020 चुनाव होना है।
वहीं शनिवार को कांग्रेस ने आप छोड़कर आए आदर्श शास्त्री को द्वारका सीट से उतारा है। अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है। पड़पड़गंज सीट से कांग्रेस के लक्ष्मण रावत मनीष सिसोदिया को टिकट दिया है। पूर्वी मंत्री अरविंदर लवली गांधी नगर से लड़ेंगे। दिग्गज कांग्रेस नेता एके वालिया कृष्णानगर से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी सीट पर आप की प्रत्याशी आतिशी को चुनौती देंगी। चुनाव प्रचार समिति के मुखिया कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम संगम विहार सीट से चुनाव लड़ेंगीं। राजेश लिलोठिया मंगोल पुरी से लड़ेंगे। देवेंद्र यादव बादली से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।












Click it and Unblock the Notifications