गिरिराज सिंह के बयान पर गरमाई सियासत, तेजस्वी बोले- तिरंगे में भी हरा रंग है
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के हरे रंग के इस्लामिक झंडे पर प्रतिबंध लगाने वाले बायन पर बिहार में सियासत गर्मा गई है। गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, हरा रंग तो देश के राष्ट्रध्वज तिरंगे में भी होता है। अगर ऐसा ही है तो मुझे गिरिराज सिंह का नाम पसंद नहीं है, उनका नाम बदल देना चाहिए। तेजस्वी ने गिरिराज सिंह के आलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा।

बता दें कि गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा था कि राहुल गांधी के नामांकन में वहां मुस्लिम लीग का झंडा दिखा ना कि कांग्रेस का। इस कार्यक्रम को देख एक धारणा बनी कि यह केरल में नहीं, बल्कि शायद पाकिस्तान के रावलपिंडी में नामांकन हो रहा हो। गिरिराज सिंह ने चुनाव आयोग से हरे रंग के झंडे को प्रतिबंधित करने की मांग की है। सिंह का कहना है कि हरे रंग के झंडे को मुसलमानों से जुड़े राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जोड़ कर देखा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे झंडे समाज में घृणा फैलाते हैं।
तनवीर साहब, अगर ज़हरीला आदमी विषगमन नहीं करेगा तो क्या करेगा? आज हमारे समाज में काले नागों की बहुतायत हो गई है। ऐसे नाग क्षेत्रवाद, भाषावाद, धर्मवाद और संप्रदायवाद का समाज में विषगमन करके देश की एकता और अखंडता को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम बिहारी ऐसा नहीं होने देंगे https://t.co/bOH4jNM4Ce
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 24, 2019
बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, इन लोगों को देश की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, किसान, देश की अर्थव्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। वह पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए क्या कहते थे।उन्हें आज नीतीश कुमार की जरूरत क्यों पड़ गई? आगे उन्हें यह बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये अपने विचार को देश भर में थोप नहीं सकते हैं। अगर ऐसा ही है तो मुझे गिरिराज सिंह का नाम पसंद नहीं है, नाम बदल देना चाहिए।
एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ
इससे पहले गिरिराज सिंह के इस बयान पर बेगुसराय के राजद उम्मीदवार तनवीर हसन ने निशाना साधते हुए लिखा था कि, यह देश अकेले गिरीराज के बाप-दादा का नहीं है। हम भारतीयता के सभी रंगो में रंगे हुए देशप्रेमी है। देश से बड़ा कोई रंग और मजहब नहीं। हमने यहाँ की फ़िज़ाओं में मोहब्बत और भाईचारे का रंग घोला है जिसे आप जैसे ज़हरीली मानसिकता के विघटनकारी लोग ख़त्म करना चाहते है। ऐसा हम होने नहीं देंगे।
उनके इस ट्वीट पर तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह को लेकर लिखा कि, तनवीर साहब, अगर ज़हरीला आदमी विषगमन नहीं करेगा तो क्या करेगा? आज हमारे समाज में काले नागों की बहुतायत हो गई है। ऐसे नाग क्षेत्रवाद, भाषावाद, धर्मवाद और संप्रदायवाद का समाज में विषगमन करके देश की एकता और अखंडता को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम बिहारी ऐसा नहीं होने देंगे।
पढ़ें बिहार की सियासत का चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी












Click it and Unblock the Notifications