आरजेडी की हार के बाद तेजस्वी को लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान
पटना। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। बात करें बिहार की तो यहां एनडीए गठबंधन के आगे महागठबंधन चारों खाने चित्त हो गया। सबसे बड़ा झटका राष्ट्रीय जनता दल को लगा है। आरजेडी को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं आई है। चुनाव नतीजों में करारी शिकस्त के बाद से ही तेजस्वी यादव के खिलाफ कुछ पार्टी नेताओं ने आवाज बुलंद की। यही नहीं इन नेताओं की ओर से तेजस्वी का इस्तीफा भी मांगा गया। इस मामले में तेजस्वी यादव की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने जरूर इस तरह की मांग करने वाले नेताओं पर पलटवार किया है।

'जिसको तेजस्वी के नेतृत्व पर कोई शक है, वो राजद पार्टी छोड़ दे'
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, "जिसको तेजस्वी के नेतृत्व पर कोई शक है वो राजद पार्टी छोड़ दे।" यही नहीं तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैं हमेशा तेजस्वी के साथ रहूंगा। जिन्हें तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं वो पार्टी और महागठबंधन छोड़ सकता है।" दरअसल, तेज प्रताप यादव का ये बयान उस समय आया है जब मुजफ्फरपुर के गायघाट सीट से आरजेडी के बागी विधायक महेश यादव ने तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा था।
तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को दिया पूरा समर्थन
आरजेडी के बागी विधायक महेश यादव ने 27 मई को एक बयान में कहा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद तेजस्वी यादव को विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि लोग वंशवाद की राजनीति से तंग आ चुके हैं। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन कई विधायक हैं जो अब घुटन महसूस कर रहे हैं। इस दौरान महेश यादव ने लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा था। इसी के बाद तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी के समर्थन में आवाज बुलंद की है।
तेज प्रताप यादव ने ईवीएम पर भी उठाए सवाल
यही नहीं तेज प्रताप यादव ने ईवीएम को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा, "EVM में किस तरह से हेरफेर होती, इस पर कई तरह के वीडियो वायरल हुए हैं। यहां तक कि EVM बनाने वाली जापानी कंपनी भी इन ईवीएम पर भरोसा नहीं करती है।" इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को लेकर भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मैं समर्थन करता हूं। उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए सामने आए हुए चुनौतियों का सामना करना चाहिए। देश को आपके जैसे युवा नेतृत्व की जरूरत है।"
अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications