Video: 'नीतीश कुमार यादव ने...', जब CM के लिए फिसली तेज प्रताप यादव की जुबान, उसके बाद क्या हुआ?

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि 'नीतीश कुमार 'यादव' ने सभी विभागों में ज्यादा से ज्यादा भर्तियां करने की बात की है। तेज प्रताप यादव के जुबान फिसलने का ये वीडियो वायरल हो गया है।

Tej Pratap Yadav

राजद नेता और बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम के आगे 'यादव' जोड़ा। तेज प्रताप की जुबान एक बार फिसल गई, इस बार तेज प्रताप यादव ने बिहार सीएम को 'नीतीश कुमार यादव' कह कर संबोधित किया। तेज प्रताप यादव ने हालांकि अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि सभी भगवान कृष्ण के वंशज हैं। तेज प्रताप यादव ने रोहतास जिले के करगहर गांव में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "नीतीश कुमार 'यादव' ने सभी विभागों में अधिकतम भर्ती की बात कही है।'' ये सुनते ही जब लोग हंसने लगे तो तेज प्रताप यादव ने सफाई दी कि ऐसा उन्होंने क्यों कहा?

जुबान फिसली तो फिर तेज प्रताप ने कही ये बात

शनिवार को तेज प्रताप यादव रोहतास जिले में सासाराम के अख्तियारपुर उच्च विद्यालय के संस्थापक रामधारी सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी संबोधन में उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने 'नीतीश कुमार यादव' कहा।

जुबान फिसलते ही तेज प्रताप बोले, "हम सब एक हैं। सभी भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं। यादव-माधव-रघु-यदु सभी भगवान राम और कृष्ण के वंशज हैं। इतिहास हमें बताता है कि हम सभी एक हैं।" यही वजह है कि नीतीश कुमार के नाम के आगे भी 'यादव' लग जाता है।

राजद नेता भाई वीरेंद्र ने भी सीएम नीतीश के नाम के आगे जोड़ा यादव

इससे पहले राजद नेता भाई वीरेंद्र ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री के नाम का उल्लेख नीतीश कुमार 'यादव' के रूप में किया था।ष तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपनाम 'यादव' को जोड़कर अटकलों को और हवा दी।

क्यों बार-बार वृंदावन जाते हैं तेज प्रताप

अपने संबोधन में तेज प्रताप यादव ने वृंदावन की अपनी लगातार यात्राओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वह वहां अपने पिता के लिए प्रार्थना करने जाते हैं, जिनका हाल ही में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। तेज प्रताप यादव ने कहा, ''आज कोई युवा अपने माता-पिता के लिए वृंदावन नहीं जाता है। केवल प्रेमिका के लिए जाता है।'' तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने वृंदावन गिरिराज गोवर्धन पर्वत पर 21 किलोमीटर की नंगे पांव परिक्रमा की है और पिता के लिए पूजा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+