राजद मजबूत पार्टी है, उसे कोई नहीं तोड़ सकता: नीतीश

Nitish Kumar
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजद) एक मजबूत पार्टी है, उसे कोई नहीं तोड़ सकता। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने एक अखबार में छपी उस खबर की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए सवाल किया जिसमें कहा गया था कि जनता दल (युनाइटेड) राजद के विधायकों को तोड़ने के प्रयास में है।

इस पर नीतीश ने कहा कि यह सब बकवास और फालतू बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा वे लोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राजद को कोई नहीं तोड़ सकता, वह एक मजबूत पार्टी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जद(यू) द्वारा भाजपा को तोड़ने का आरोप लगाया था। इस पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन महानुभाव की बात न ही करें तो अच्छा है।

उन्होंने कहा कि वे (मोदी) तो रोज जद (यू) तोड़ने की ही बात किया करते हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने बुधवार को जद (यू) पर भाजपा के विधायकों को पद का लालच देकर तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+