लालू यादव की तबीयत गिरी, किडनी की दिक्कत बढ़ी, आंखों में ग्लूकोमा
Recommended Video

रांची। चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सेहत कुछ दिनों में काफी गिर गई है। रिम्स में लालू का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में गिरावट की बात कही है। बताया गया है कि र लालू प्रसाद की आंखों में ग्लूकोमा की शिकायत है। क्रिटनीन बढ़ने के कारण किडनी ठीक से नहीं काम कर रही है। वहीं, उनका प्रोस्टेट भी बढ़ा हुआ है। डॉक्टरों ने बताया है कि ब्लड शुगर के बढ़ने की वजह से उन्हें लगातार चक्कर आने की शिकायत है।

लालू यादव बीते काफी समय से अस्पताल में हैं, उनको यूरिन इंफेक्शन, डायबीटिज और क्रोनिक किडनी की बीमारी है। उनका फिश्चुला का ऑपरेशन भी हुआ है। लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। शनिवार को उनकी बेटी हेमा यादव और दामाद विनित यादव उनके मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
इससे पहले लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी उनसे मुलाकात की थी। याद परिवार का कहना है अस्पताल में लालू यादव का ध्यान ठीक से नहीं रखा जा रहा है इसीलिए उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही है। राजद के कई नेता भी उनसे मुलाकात के लिए समय-समय पर जाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications