RJD के बाहुबली MLA अनंत सिंह को मिली 10 साल की जेल, घर से बरामद हुई थी AK-47
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से मंगलवार को बड़ा झटका लगा है।
पटना, 21 जून : बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है।

Recommended Video
बता दें कि यह मामला 2019 का है। जब अनंत सिंह के घर पर छापेमारी हुई थी। छापेमारी को दौरान मोकामा विधायक के घर से AK-47 बरामद हुई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 14 जून को ही आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया था। आज एक सप्ताह बाद 21 जून को कोर्ट ने सजा का एलान कर दिया।
अनंत सिंह ने इस आरोप को पहले खारिज कर दिया था
बता दें कि अनंत सिंह का मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा था। उसी कोर्ट ने एक सप्ताह पहले अनंत सिंह को दोषी करार दिया था। सात दिन बाद आज सजा का एलान कर दिया। अनंत सिंह को उनके समर्थक 'छोटे सरकार' कहते हैं।
छोटे सरकार को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज
कुछ समय पहले पटना पुलिस की छापेमारी में अनंत सिंह के ठिकानों से प्रतिबंधित AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। उन पर आरोप लगे कि वह गैर-कानूनी काम करते हैं। हालांकि, अनंत ने इन बातों को राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारज कर दिया था। इसी मामले में उन्हें 10 साल की सजा मिली है। साथ ही सियासी गलियारों में इस खबर की चर्चा तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications