'भारत मॉडल का अनुसरण कर रहा पाक', इमरान की गिरफ्तारी पर कार्ति के बयान के बाद जानें RJD-कांग्रेस का रूख
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी उनके आवास से हुई। जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है।
तोशाखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में सियासी खलबली मची हुई है। वहीं, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के इमरान खान की गिरफ्तारी पर भारत मॉडल वाले बयान को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ चुकी हैं।
जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान, भारत मॉडल का अनुसरण कर रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के मॉडल का पालन नहीं कर रहा है, बल्कि पीएम मोदी उनके मॉडल का पालन कर रहे हैं। पीएम एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को परेशान कर रहे हैं। वह विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। क्या कहा कार्ति चिदंबरम ने?

दरअसल, कार्ति चिदंबरम ने इमरान खान की गिरफ्तारी को भारत की गतिविधियों से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान भारत मॉडल का अनुसरण कर रहा है।
क्या है तोशाखाना मामला?
आपको बता दें कि पाकिस्तान में एक सरकारी विभाग है, जहां विदेशों से हस्तियों, प्रधानमंत्रियों, नेताओं इत्यादि को मिले उपहारों का संग्रह किया जाता है। आरोप है कि इमरान ने उन उपहारों को सस्ते दामों में खरीदकर ऊंचे दामों में बेच दिया।












Click it and Unblock the Notifications