गुजरात की अमीर MLA हैं रिवाबा जडेजा, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन, महीनेभर की कमाई चौंका देगी?
Rivaba Jadeja net worth: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रिवाबा जडेजा गुजरात की सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। रिवाबा जडेजा राजशाही परिवार से आती हैं और लैविश लाइफ जीती हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा किए गए एक विश्लेषण के मुताबिक रिवाबा जडेजा, वर्तमान में टॉप तीन उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी आईटीआर घोषणाओं में सबसे ज्यादा आय दिखाई हैं। आइए जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रिवाबा जडेजा?

- -32 साल की रिवाबा जडेजा की कुल संपत्ति 97.25 करोड़ रुपये है, जिसमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की कुल संपत्ति 70.48 करोड़ रुपये भी शामिल है।
- 1990 में राजकोट में जन्मीं और मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुकीं रिवाबा जडेजा के चुनावी हलफनामें के मुताबिक रिवाबा के पास 62.35 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
- -वहीं उनके पास कैश 4.70 लाख है। रिवाबा फूड बिजनेस से भी जुड़ी हूं। हलफनामे में रिवाबा जडेजा ने अपनी वार्षिक आय 6.20 लाख रुपये बताई है। रिवाबा के नाम पर कोई वाहन नहीं है
- - रिवाबा जडेजा के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। हालांकि, उनके पति के पास कुल 33.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें गुजरात और जामनगर में दुकानें और वाणिज्यिक बाजार और जड्डू के फूड फील्ड रेस्तरां में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है। उनके राजकोट, जामनगर और अहमदाबाद में छह घर हैं।
- -रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के पास एक करोड़ रुपये के गहने हैं। इसमें सोने, चांदी, हीरे के गहने शामिल हैं।
- -रिवाबा जडेजा के हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 34.80 लाख रुपये के सोने के गहने हैं।
- -रिवाबा जडेजा के पास 14.80 लाख रुपये के डायमंड के गहने हैं और 8 लाख रुपये के चांदी के जेवर हैं।
- -रवींद्र जडेजा के पास 23.43 लाख रुपये के सोने के गहने हैं।
- -अपने हलफनामे में रिवाबा ने बताया है कि वो बिजनेस और सोशल वर्कर का काम करती हैं।
- ITR के मुताबिक 2021-2022 में रिवाबा ने 6 लाख 20 हजार रुपये बताए थे। वहीं 2020-2021 में 5 लाख 75 हजार और 2019-2020 में 5 लाख 30 हजार बताए थे।












Click it and Unblock the Notifications