बीजेपी में आते ही रीता के निशाने पर आए राहुल और प्रशांत किशोर

यूपी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला किया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जोर का झटका देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी में शामिल हो गई। बीजेपी में जाते ही रीता जोशी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा।

rita

राहुल और प्रशांत किशोर रहे रीता जोशी के निशाने पर

बीजेपी में जाते ही रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा दिए। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर तानाशाही का आरोप लगा दिया। आगे पढ़िए उन्होंने और क्या कहा...

बीजेपी में जाते ही रीता के निशाने पर आए राहुल गांधी

बीजेपी में जाते ही रीता के निशाने पर आए राहुल गांधी

यूपी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा दिए।

रीता जोशी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है। अनदेखी से आहत होकर ही उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर उठाए सवाल

राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर उठाए सवाल

रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि राहुल गांधी की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्हें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन राहुल गांधी के पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उनकी अनदेखी होने लगी।

रीता जोशी ने कहा कि जब मुझे सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी मिली तो पूरे राष्ट्र के साथ मैं भी बहुत प्रसन्न थी। जब सेना ने इस बात की जानकारी दी और सरकार ने कहा और पूरे विश्व ने इस बात को माना तो मुझे बहुत अच्छा लगा।

सर्जिकल स्ट्राइक का किया समर्थन

सर्जिकल स्ट्राइक का किया समर्थन

रीता जोशी ने बीजेपी में शामिल होने के पीछे मोदी सरकार में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को भी अहम वजह बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है जब किसी सरकार ने पाकिस्तान को इस अंदाज में जवाब दिया है।

रीता जोशी ने कहा कि जब मुझे सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी मिली तो पूरे राष्ट्र के साथ मैं भी बहुत प्रसन्न थी। जब सेना ने इस बात की जानकारी दी और सरकार ने कहा और पूरे विश्व ने इस बात को माना तो मुझे बहुत अच्छा लगा।

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को घेरा

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को घेरा

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत कुछ पार्टियां सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रही हैं। जो बिल्कुल सही नहीं है।

रीता जोशी ने कहा कि हम किसी मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर मतभेद रख सकते हैं पर राष्ट्र के लिए हमें मतभेद नहीं रखना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि जो मोदी जी ने आतंकवाद से लड़ने के लिए जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। यह लड़ाई और संघर्ष काफी महत्वपूर्ण है।

प्रशांत किशोर की तानाशाही से थी नाराज

प्रशांत किशोर की तानाशाही से थी नाराज

रीता जोशी ने पार्टी छोड़ने के पीछे कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के रवैये पर सवाल उठाए। रीता ने प्रशांत किशोर पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन वह इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वो पार्टी नेताओं को अपने मन मुताबिक काम कराना चाहते हैं। रीता जोशी ने बताया कि प्रशांत किशोर चाहते हैं कि पार्टी के नेता जब वो कहें तभी उठें, जब वो चाहें तब बैठ जाएं। इससे पार्टी नेताओं में असंतोष फैल रहा है।

'सपा-बसपा से यूपी को मुक्त किया जाना चाहिए'

'सपा-बसपा से यूपी को मुक्त किया जाना चाहिए'

प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोलते हुए रीता बहुगुणा ने कहा कि सपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में गरीबी है भुखमरी है, स्वास्थ्य सेवाए, शिक्षा का स्तर चौपट हो गया है। भू माफिया, शिक्षा माफिया और शराब माफिया प्रदेश में बहुत सक्रिय हैं।

यूपी को सपा और बसपा से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाना है तो मोदी जी और भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+