Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऋषि कपूर को भावुक विदाई के बाद नीतू ने अब डॉक्टर्स के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। एक्टर ऋषि कपूर के आखिरी दिनों में उनका इलाज करने और ध्यान रखने के लिए डॉक्टरों का धन्यवाद कहा है। नीतू कपूर ने सोमवार को ऋषि की एक फोटो अपने इंस्टा अकाउंट परर पोस्ट की है। तस्वीर में ऋषि मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने पोस्ट लिखी है, जिसमें इस मुश्किल समय में साथ खड़े रहे लोगों का धन्यवाद दिया है। खासतौर से डॉक्टर तरंग ज्ञानचंदानी का नाम उन्होंने लिया है। इससे पहले उन्होंने ऋषि कपूर के नाम भावुक संदेश लिखा था।

नीतू ने अपने मैसेज में क्या लिखा

नीतू ने अपने मैसेज में क्या लिखा

नीतू ने पोस्ट कर लिखा है, एक परिवार के नाते हमारे लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। जब हम साथ बैठते हैं और पिछले कुछ महीनों की तरफ मुड़कर देखते हैं कई लोगों का आभार भी महसूस करते हैं। हम एच,एन रिलायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का, डॉक्टरों की पूरी टीम का, भाइयों और नर्सों को हेड कर रहे डॉक्टर तरंग ज्ञानचंदानी का आभार करते हैं। जिन्होंने मेरे पति का ऐसे ट्रीटमेंट किया जैसे वह उनके अपने हों। हमें उस तरह से सलाह दी जैसे कि हम उनके अपने हों... हम इन सबके लिए उन्हें दिल से शुक्रिया करते हैं।

रविवार को किया गया अस्थि विसर्जन

अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी अस्थियां रविवार को मुंबई के बाणगंगा तालाब में विसर्जित की गईं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने बाणगंगा तालाब में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। आलिया भट्ट और फिल्मकार अयान मुखर्जी भी इस दौरान मौजूद थे। परिवर के कई और करीबी भी उनके साथ थे।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर लिए लिखा था ये संदेश

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर लिए लिखा था ये संदेश

इससे पहले शनिवार को नीतू कपूर ने उन्हें विदाई देते हुए सोशल मीडिया पर ऋषि की फोटो पोस्ट की थी। नीतू कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर फोटो शेयर की। इस तस्वीर में ऋषि ड्रिंक लिए कुर्सी पर बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ नीतू ने इमोशनल कैप्शन लिखा है, हमारी कहानी खत्म हुई।

30 अप्रैल को हुआ था ऋषि कपूर का निधन

30 अप्रैल को हुआ था ऋषि कपूर का निधन

ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां करीब एक साल तक उनका इलाज चला। इसके बाद वो देश वापस आ गए। ऋषि के अमेरिका जाने से वापस आने तक नीतू लगातार उनके साथ रहीं। कैंसर के इलाज के बाद ऋषि कपूर जब लौटे थे तो काफी स्वस्थ लगे थे। उन्होंने लौटकर फिल्मों में भी काम किया लेकिन उनकी बीमारी फिर उभर गई। 67 साल के ऋषि कपूर की 29 अप्रैल की रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर ने 'बॉबी', 'लैला मजनू', 'कर्ज', 'चांदनी', 'हिना', 'सागर', 'अग्निपथ', 'मुल्क' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोहा मनवाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+