नई सरकार बनते ही ऋषि कपूर ने कहा- ये तीन मांगे पूरी कर दे सरकार
नई
ऋषि कपूर ने सरकार से कीं ये 3 डिमांड
ऋषि कपूर ने एक ट्वीट में लिखा- 'एक बार फिर से चुनकार आई भाजपा, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी और सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा अनुरोध है, मैं चाहता हूं कि भारत में मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और पेंशन आदि मुहैया कराने पर काम करें। हालांकि यह आसान नहीं है। लेकिन अगर इस पर जल्द काम शुरू किया जाए तो एक वक्त बाद हमें इसका परिणाम जरूर मिलेगा।'
शिक्षित युवाओं को सभ्य रोजगार मिले
एक अन्य ट्वीट म में ऋषि कपूर ने लिखा कि- 'इस सब के बाद हम भारतीय देखना चाहते हैं और पूरी दुनिया ईर्ष्या करती है। साक्षरता शिक्षित युवाओं को सभ्य रोजगार और बीमार को पूर्ण जीवन देगी। एक सच्ची डेमोक्रेसी-एक मौका। डिमोनेटाइजेशन, गोहत्या प्रतिबंध, धर्मनिरपेक्ष आदि का ... मेरी विनम्र राय में कोई जवाब नहीं हैं! जय हिन्द'।

कई माह से न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर
गौरतलब है कि एक्टर ऋषि कपूर बीते साल सितंबर से ही न्यूयॉर्क में एक गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हैं। उनका परिवार अधिकतर समय उनके साथ बिताता है जबकि नीतू सोशल मीडिया पर ऋषि के स्वास्थ की अपडेट उनके फैंस तक पहुंचाती हैं। ऋषि खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications