कौन है ये क्यूट बेबी, जिसके साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं बीमार ऋषि कपूर
मुंबई। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋषि कपूर अपने पूरे खानदान से दूर न्यूयार्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं, जहां पर उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर हैं, हालांकि उनके परिवार के लोग बीच-बीच में उनसे मिलने जाते रहते हैं, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है और इसी क्रम में एक बार फिर से ऋषि के साथ उनके एक लविंग फैमिली मेंबर की तस्वीर वायरल हुई है, जिसे देखकर ऋषि के फैंस काफी खुश हुए हैं।
नातिन समारा संग बेहद खुश नजर आए ऋषि कपूर
और इस क्यूट फैमिली मेंबर का नाम है नातिन समारा , इस तस्वीर को ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गई है, वैसे आपको बता दें कि ये तस्वीर कुछ वक्त पहले की है क्योंकि तस्वीर का कैप्शन है-Celebrating NANA's birthday .
बीमारी को लेकर तरह-तरह की खबरें
वैसे ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती है, हालांकि अभी तक कपूर फैमिली के किसी भी इंसान ने ऋषि कपूर की बीमारी पर खुलकर बयान नहीं दिया है।

नीतू कपूर ने लिखी थी काफी गंभीर बात
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले नीतू कपूर ने नए साल पर परिवार की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था-2019 की शुभकामनाएं। इस साल कोई संकल्प नहीं, सिर्फ एक इच्छा है कि भविष्य में कैंसर केवल राशि निशान हो (कैंसर खत्म हो जाए)। नफरत न हो, गरीबी कम हो, प्यार और खुशियां साथ-साथ बढ़े और सबसे बड़ी बात सब स्वस्थ रहें।
बीमारी पर चुप है कपूर खानदान
नीतू के इस मैसेज के बाद ही समझा गया कि ऋषि न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं, हालांकि इस बारे में कपूर खानदान की ओर से कुछ कहा नहीं गया।
ऋषि कपूर ने किया था ये Tweet
बताते चलें कि ऋषि कपूर ने बीते साल सितंबर में इलाज के लिए न्यूयार्क निकलने से पहले ट्विटर के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वो कुछ समय के लिए अमेरिका जा रहे हैं और इसका कारण मेडिकल ट्रीटमेंट है। ऋषि कपूर ने अपने फैंस से परेशान न होने के लिए कहा है और लिखा कि वो जल्द ही वापस लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications