BJP के अंदर दरार: BS येदियुरप्पा की कार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेरा, मजबूरन रद्द करना पड़ा चुनाव प्रचार

रोड शो के लिए पूरी तैयारी की गई थी। रोड को भगवा रंग और बीजेपी झंडों से सजाया गया था। लेकिन जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीएस येदियुरप्पा की कार को घेरा तो उन्हें चुनाव प्रचार रद्द करना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा

BS Yeddyurappa: कर्नाटक में बीजेपी के अंदर दरार आज जनता के सामने आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का चिकमगलुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव कर लिया गया। इसके बाद बीजेपी को अपना चुनाव अभियान रद्द करना पड़ गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा की कार को घेर लिया। कार रोकते ही नारेबाजी करने लगे कि बीजेपी विधायक एमपी कुमारस्वामी को विधानसभा चुनाव में टिकट न दिया जाए।

बीएस येदियुरप्पा भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने पहुंचे थे। इस दौरान सीटी रवि के समर्थकों ने उनकी कार का घेराव कर लिया। विधायक एमपी कुमारस्वामी को विधानसभा का टिकट नहीं देने की मांग की। इससे बीएस येदियुरप्पा काफी परेशान हो गए और उन्हें रोड शो मजबूरन रद्द करना पड़ा। जुलूस को श्री हिरेदेवीराममना बनदा अय्यप्पा स्वामी मंदिर से शुरू होकर बेलुरु रोड, एमजी रोड, केएम रोड और लायंस सर्किल से होकर गुजरना था। इसके लिए तरह-तरह की तैयारियां की गई थीं। भगवा रंग की पताकाओं और भाजपा के झंडों से मार्ग को सजाया गया था।

Recommended Video

    PM Modi ने BJP National Executive Meet से पहले BS Yediyurappa क्यों की चर्चा | वनइंडिया हिंदी

    सुबह करीब 11 बजे विधायक एमपी कुमारस्वामी के खिलाफ बीजेपी के ही एक गुट मौके पर इकट्ठा हो गया और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट नहीं देने के लिए नारे लगाने लग गए। कार्यकर्ताओं ने एमपी कुमारस्वामी के खिलाफ नारेबाजी की। विजयेंद्र को उनके पिता येदियुरप्पा अपनी शिकारीपुरा सीट से विधायक बनाना चाहते हैं। इसको लेकर जैसे ही बीएस येदियुरप्पा ने बयान दिया कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि भड़क गए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में किचिन में फैसले नहीं होते, संसदीय बोर्ड लेगा।

    यह भी पढ़ें- BS Yediyurappa: तो इस वजह से भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा को लगाया किनारे, CM बोम्मई को मिली ECC की कमान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+