Richa Chadha B'day: 'गुड्डू भैया' ने गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। Richa Chadha birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा आज यानी 18 दिसंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ऋचा (Richa Chadha) का जन्म आज ही के दिन 1986 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'शकीला' (Shakeela Trailer) का ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसमें अपने हॉट अवतार को लेकर ऋचा चड्ढा सुर्खियों में छाई हुई हैं। 'शकीला' में ऋचा चड्ढा के बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। इस बीच ऋचा के बॉयफ्रेंड और एक्टर अली फजल (Ali Fazal) ने बेहद ही खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।

ऋचा 34वें जन्मदिन पर अली ने किया कुछ खास
'मिर्जापुर' (Mirzapur) फेम अली फजल और ऋचा चड्ढा पिछले 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहता है। अली फजल अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा को इंप्रेस करने के लिए उन्हें सरप्राइज करते रहते हैं। ऋचा चड्ढा के 34वें जन्मदिन पर भी एक्टर ने कुछ ऐसा ही किया। अली ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर ऋचा चड्ढा के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया है, इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा से पोस्ट भी लिखा।

अली ने पोस्ट के जरिए जाहिर किया अपना प्यार
ऋचा के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए अली ने लिखा, 'मैं नहीं जानता कि उस रात मैं पंजे क्यों दिखा रहा था, उस एक्सप्रेशन के पीछे क्या क्लू था, लेकिन माई लव वे रोत एक बेहद खुशसूरत रात थी। बिना किसी लंबे-चौड़े विशेषण के बताना चाहता हूं कि तुम कितनी खूबसूरत और बेहतरीन इंसान हो। हैप्पी बर्थडे माई हबीबी!' (happy birthday Richa Chadha) इस पोस्ट के साथ अली ने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह ऋचा के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में ऋचा, अली को किस करती दिखाई दे रही हैं, ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पिछले साल बर्थडे पर ही ऋचा को किया था प्रपोज
बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अपना पिछले बर्थडे अली फजल के साथ मालदीव (Maldives) में मनाया था। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Actress Richa Chadha) को अपना जन्मदिन अलग तरह से मनाना था इसलिए अली उन्हें मालदीव लेकर निकल लिए थे। हालांकि यह पूरी तरह से सरप्राइज था, ऋचा को इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। इसी दौरान अली फजल ने ऋचा चड्ढा को प्रपोज भी किया था। अली फजल और ऋचा चड्ढा पहले से अच्छे दोस्त थे लेकिन दिल ही दिल में अली, ऋचा को पसंद भी करते थे।

जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं अली और ऋचा
रिलेशनशिप में आने के बाद ऋचा चड्ढा ने भी खुलकर अपने और अली के बारे में बात की, उन्होंने कहा था कि वह अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं। एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने यह भी कहा था कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह दोनों जल्द की शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अली और ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन के बाद से दोनों अपनी बची हुई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अली फजल हाल ही में मिर्जापुर के दूसरे सीजन में नजर आए थे और ऋचा चड्ढा अपनी आने वाली फिल्म 'शकीला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: अली गोनी ने जैस्मिन को कहा- मैं तेरा दोस्त नहीं रहूंगा, निक्की की वजह से दोनों में जमकर झगड़ा












Click it and Unblock the Notifications