Bigg Boss 14: अली गोनी ने जैस्मिन को कहा- मैं तेरा दोस्त नहीं रहूंगा, निक्की की वजह से दोनों में जमकर झगड़ा

Bigg Boss 14: अली गोनी ने जैस्मिन को कहा- मैं तेरा दोस्त नहीं रहूंगा, निक्की तंबोली की वजह से दोनों में जमकर झगड़ा

Bigg Boss 14 Aly Goni threatensJasmin Bhasin to break friendship: बिग बॉस के घर में दोस्त-दुश्मन और दुश्मन दोस्त बनते देर नहीं लगते हैं। बिग बॉस के घर में बदलते समीकरण हमेशा से ही शो के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चा का विषय रहे हैं। पिछली रात (16 दिसंबर) के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही चौंकाने वाली बात हुई थी। अली गोनी अपनी बेस्ट फ्रेंड जैस्मिन भसीन को कह रहे थे कि वे शो में दोस्त नहीं हो सकते। बिग बॉस 14 के दो कंटेस्टेंट अली गोनी और जैस्मिन भसीन कितने अच्छे दोस्त हैं तो हर किसी को पता है। ऐसे में अली का जैस्मिन का ये कहना कि वो उसके दोस्त नहीं रहेंगे, बिग बॉस के फैन्स के लिए बड़ी बात हो गई है।

निक्ली बनीं अली और जैस्मिन के झगड़े की वजह

निक्ली बनीं अली और जैस्मिन के झगड़े की वजह

असल में निक्ली तंबोली अनजाने में ही सही लेकिन अली और जैस्मिन के झगड़े की वजह बन गई है। असल में 16 दिसंबर को दिखाए गए ''बीबी डक पार्क'' टास्क में राखी सावंत ने निक्की तंबोली को बहुत ही अपशब्द कहें और गालियां भी दीं। इसके बाद राखी ने जैस्मिन से निक्की तंबोली को लेकर कुछ सवाल किया। जिसके जवाब में जैस्मिन ने निक्की का साइड लेते हुए राखी को कुछ बातें कही।

अली ने जैस्मिन से कहा- मैं तेरा दोस्त नहीं रह सकता

अली ने जैस्मिन से कहा- मैं तेरा दोस्त नहीं रह सकता

जैस्मिन का निक्की का साइड लेना अली गोली को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद अली ने जैस्मिन को सीधे कहा कि वो गेम अचछा खेल रही है और उसपर ही फोकस करे तो बेहतर होगा वरना वो इस शो में उससे दोस्ती नहीं रक सकते हैं। हालांकि इसके बाद जैस्मिन ने अली से पूछा कि आखिर ऐसा क्या बात हो गई है जो वो दोस्ती तोड़ने की बात कर रहे हैं।

अली ने दोस्ती तोड़ने की बताई ये वजह

अली ने दोस्ती तोड़ने की बताई ये वजह

जैस्मिन के कई बार जिद्द करने के बाद अली ने बताया कि राखी और निक्की तंबोली की लड़ाई में निक्की का साइड लेना उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। जैस्मिन ने अली को समझाने की कोशिश की। जैस्मिन ने कहा कि वो निक्की की साइड नहीं ले रही थीं, वो बस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश कर रही थीं और किसी का समर्थन नहीं कर रही थीं।

अली ने जैस्मिन को दी अपने गेम पर फोकस करने की चेतावनी

अली ने जैस्मिन को दी अपने गेम पर फोकस करने की चेतावनी

अली गोनी ने जैस्मिन से कहा कि बेहतर होगा कि वो दो लोगों के बीच में ना पड़े और सिर्फ अपने ही गेम पर फोकस करें। अली ने जैस्मिन को समझाते हुए कहा, एक व्यक्ति (निक्की तंबोली) के लिए वह तीन-तीन लोग कश्मीरा, अर्शी और राखी के खिलाफ जा रही हैं, जो उसे पसंद करते हैं।

अली ने राखी और जैस्मिन की बात पर आपत्ति जताते हुए कहा, जैस्मिन तेरा ये गेम मुझे पसंद नहीं आ रहा है, अगर तुम यही करोगी तो वो शो में रहने तक हम दोस्ती नहीं रखेंगे। शो में नहीं दोस्ती बाहर जाकर दोस्ती निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+