बीच समंदर में गिर गया आईफोन, व्हेल ने महिला को लौटाया, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे ट्विटर के जरिए विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय भी रखती हैं। हाल ही में वह कंगना रनौत के साथ फिल्म 'पंगा' भी नजर आई थी। इस बीच, ऋचा चड्ढा ने एक वीडियो रिट्वीट किया है। इस वीडियो में जो कुछ दिखाई दे रहा है वह काफी हैरान करने वाला है। वीडियो में दिखाई दे रही विशालकाय मछली व्हेल समंदर में गिरा आईफोन महिला को लौटा रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'साइंस गर्ल' नामक यूजर ने पोस्ट किया था वीडियो

'साइंस गर्ल' नामक यूजर ने पोस्ट किया था वीडियो

'साइंस गर्ल' नामक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो को शेयर किया है और इसे कैप्शन दिया है, ये वो पल हैं जब एक बेलुगा व्हेल ने एक महिला का आईफोन समंदर के अंदर से लौटा दिया। महिला का फोन गलती से पानी में गिर गया था।'साइंस गर्ल' ने बताया है कि ये घटना नॉर्वे के हैमरफेस्ट हार्बर की है। इस वीडियो के 5.27 मिलियन व्यू हैं और 292 हजार यूजर्स ने कमेंट किया है। 'साइंस गर्ल' ने ये वीडियो 7 फरवरी को अपने अकाउंट से शेयर किया था।

हैमरफेस्ट हार्बर का बताया जा रहा वीडियो

इसके बारे में बताया जा रहा है कि दो छात्र इस फ्रेंडली व्हेल को देखने हैमरफेस्ट हार्बर पहुंचे थे। व्हेल को देखने की उत्सुकता में एक छात्रा का आईफोन समंदर में गिर गया। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से व्हेल ने तुरंत ही फोन को अपने मुंह में पकड़ लिया और छात्रा को लौटा दिया। छात्रा को एक पल को यकीन नहीं हुआ कि समंदर में गिरा आईफोन व्हेल ने वापस कर दिया है। इस व्हेल के बारे में कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। बेलुगा व्हेल के बारे में ऐसी ही एक अफवाह है कि ये रूस के नेवल ट्रेनिंग से छूटकर आई है।

इस व्हेल के बारे में हैं कई अफवाहें

इस व्हेल के बारे में हैं कई अफवाहें

कई लोग इन व्हेल्स को रूस की जासूसी मछली भी कहते हैं। इस व्हेल के बारे में कहा जाता है कि इसे स्पेशल ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जाती है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक कंफर्मेशन नहीं है। दूसरी तरफ, व्हेल का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है। बता दें कि ऋचा चड्ढा हाल ही में एमेजॉन प्राइम के शो इनसाइड एज के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। वह इसके तीसरे सीजन में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा वह दक्षिण भारत की एक मूवी में भी काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+