सारी तहकीकात के बाद रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी CBI, गलत जवाब पर हो सकती हैं गिरफ्तार: सुशांत के पिता के वकील
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री और उनके परिवार को सीबीआई से कोई समन नहीं मिला है। गौरतलब है कि एक दिन पहले कई रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि रिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के तहत सीबीआई से समन मिला है। इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद अभिनेत्री की कानूनी टीम ने दावों का खंडन किया।
Recommended Video

उधर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने सीबीआई जांच के बीच अपना पक्ष रखा है। विकास सिंह ने कहा, 'सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया। सीबीआई इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि सीबीआई अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे।' उन्होंने हालांकि सीबीआई जांच से संतुष्टि भी जताई है और कहा, 'हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द आपको बड़ा खुलासा मिलेगा। सारे स्टाफ से पूछताछ की गई है। हम लोग काफी संतुष्ट हैं।
बयानों में दिखा मतभेद
रविवार को सीबीआई की टीम ने दिवंगत अभिनेता के निजी कर्मचारियों को आगे की पूछताछ के लिए बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में वापस बुलाया था और सीन रिक्रिएट किया। वहीं सोमवार को सीबीआई की एक टीम ने वाटरस्टोन रिसोर्ट का भी दौरा किया जहां सुशांत-रिया ने दो महीने बिताए थे। सीबीआई टीम यहां दो घंटे से अधिक समय तक रही। एजेंसी ने होटल स्टाॅफ से पूछताछ की। सीबीआई टीम ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और निजी कर्मचारी नीरज सिंह और दीपेश सावंत से पूछताछ जारी रखी क्योंकि एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, उनके बयानों में कुछ "असंगतता" पाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications