Sushant Case: 2020 में सुशांत के किसी प्लान का हिस्सा नहीं थीं रिया चक्रवर्ती, डायरी से खुल रहे सभी राज

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड का एक युवा चमकता सितारा जिसे शायद दुनिया में अभी बहुत कुछ हासिल करना था लेकिन समय से पहले ही एक्टर की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। कल यानी शुक्रवार को सुशांत सिंह के मौत को 2 महीने पूरे हो जाएंगे, इतना समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। हालांकि मामला अब सीबीआई के पास है और इस केस की तह तक पहुंचने के लिए सुशांत से जुड़ी हर चीज की छानबीन चल रही है।

Recommended Video

    Sushant Rajput case: Diary से खुले कई राज, Hollywood में जाने की थी प्लानिंग | वनइंडिया हिंदी
    डायरी के मुताबिक काफी कुछ पाना चाहते थे सुशांत

    डायरी के मुताबिक काफी कुछ पाना चाहते थे सुशांत

    एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद से उनकी लिखी डायरी सबसे ज्यादा चर्चा में रही, सीबीआई भी उस डायरी को जांच का एक अहम कड़ी मान रही है। बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को अपने जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को डायरी में लिखा करते थे। सुशांत सिंह अपनी जिंदादिली और खुशमिजाजी के लिए जाने जाते थे और ऐसा ही कुछ उनकी डायरी भी बयां कर रही है।

    निजी डायरी ने किए कई बड़े खुलासे

    निजी डायरी ने किए कई बड़े खुलासे

    सुशांत सिंह की निजी डायरी के अभी कुछ पन्ने ही सामने आए हैं जो इस बात पर जोर डाल रहे हैं कि सुशांत और जीना चाहते थे, सुसाइड जैसा कोई फैसला उनके दिमाग में नहीं था। डायरी के इन पन्नों में सुशांत ने 2020 के लिए जो प्लानिंग की थी, उसे देखते हुए वह सुसाइड कर ही नहीं सकते। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएएनएस के पास सुशांत की निजी डायरी के छह पन्ने हैं।

    आने वाली जिंदगी के लिए पूरी तरह तैयार थे सुशांत

    आने वाली जिंदगी के लिए पूरी तरह तैयार थे सुशांत

    डायरी के हर पन्ने इस बात का सबूत दे रहे हैं कि बॉलीवुड का ये युवा एक्टर अपनी आने वाली जिंदगी के लिए पूरी तरह तैयार था और सुशांत ने उसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। डायरी के ये पन्ने सुशांत सिंह के डिप्रेशन में जाने और आत्महत्या करने की पूरी थियोरी को खारिज कर रहे हैं। एक्टर की डायरी के मुताबिक वह सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहना चाहते थे, उनकी अगली मंजिल हॉलीवुड थी।

    प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहते थे सुशांत

    प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहते थे सुशांत

    इतना ही नहीं डायरी से यह भी खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहते थे, इसके अलावा सुशांत ने अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू करने का प्लान बना रखा था। सुशांत सिंह राजपूत ने डायरी के पन्नों पर टाइटल 'इंटरटेनमेंट' लिखा था जिसमें उन्होंने साल 2020 में अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे। 2020 में उनका प्लान हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में धाक जमाने का था।

    डायरी के इन 6 पन्नों में था सुशांत का सपना

    डायरी के इन 6 पन्नों में था सुशांत का सपना

    एक पन्ने पर उन्होंने अपने स्टार्टअप बिजनेस का भी जिक्र किया है, जो इमेडेंट टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। डायरी में इन 6 पन्नों की मुख्य बात यह है कि इसमें सुशांत ने बॉलीवुड में एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने का प्लान बनाया था, जिसमें वह कुछ बड़े लेखकों के साथ नए-नए आडिया जनरेट करने का विचार कर रहे थे। इसके अलावा वह अपने प्रोडक्शन हाउस में अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ नए टैलेंटेड लोगों को भी मौका देना चाहते थे।

    स्टेप बाई स्टेप बनाए थे सभी प्लान

    स्टेप बाई स्टेप बनाए थे सभी प्लान

    सुशांत ने अपनी डायरी में रायटर्स की एक टीम बनाने का भी जिक्र किया था जो उनके प्रोडक्शन हाउस के लिए नई-नई कहानियां लिखते। एक पन्ने में एक्टर ने क्रिएटिव टीम के गठन की बात भी लिखी है। इस पन्ने पर सुशांत ने स्टेप बाई स्टेप कई बातों का जिक्र किया है। पहला स्टेप कम्पनी का क्रिएशन, दूसरे में एक्सप्लोर का जिक्र है जिसमें वह एफटीआईआई जैसे अग्रणी संस्थान में जाकर प्रतिभाओं को तलाशते, इसके बाद तीसरे स्टेप में स्क्रीनिंग के आइडिया का जिक्र है।

    आने वाले प्लान में रिया का जिक्र नहीं

    आने वाले प्लान में रिया का जिक्र नहीं

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून की सुबह अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके घर की तलाशी लेने पर एक निजी डायरी मिली है जो धीरे-धीरे एक्टर से जुड़े कई राज को उजागर कर रही है। इस डायरी में सुशांत ने अपने आगे के प्लान के बारे में लिखा है। जैसे, वह लीगल टीम भी खड़ी करना चाहते थे, फॉरेन फिल्म डायरेक्र्टस और राइटर्स से सम्पर्क करना चाहते थे। हैरानी की बात यह है कि सुशांत के इन सभी प्लान में रिया चक्रवर्ती का कहीं जिक्र नहीं है। सुशांत यह सब अकेले करना चाहते थे।

    यह भी पढ़ें: सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने शेयर किया Video, हाथ जोड़कर बोलीं- एकजुट होकर CBI जांच की मांग करें क्योंकि...

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+