रिया चक्रवर्ती ने ईडी से कहा- पर्सनल खर्चों और फ्लैट के लिए नहीं किया सुशांत के पैसों का इस्तेमाल,अपनी आय से किया भुगतान

रिया चक्रवर्ती ने ईडी से कहा- पर्सनल खर्चों और फ्लैट के लिए नहीं किया सुशांत के पैसों का इस्तेमाल,अपनी आय से किया भुगतान

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई और ईडी ने जांच शुरु कर दी है। शुक्रवार को सुशांत सिंह की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने साढ़े आठ घंटे से अधिक पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती ने ईडी से बात करते हुए उन आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्‍होंने एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की कोई भी रकम मैंने नहीं ली है और न ही उसके पैसे को अपनी जरुरतों के लिए खर्च किया है। रिया चक्रतर्वी ने कहा कि उसने अपनी आय से हर चीज के लिए भुगतान किया।

15 करोड़ रुपयों के कथित गबन का मामले की ईडी कर रही जांच

15 करोड़ रुपयों के कथित गबन का मामले की ईडी कर रही जांच

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक व अन्य के खिलाफ बिहार में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये एफआईआर अब सीबीआई जांच का हिस्सा है। बिहार में दर्ज रिपोर्ट में 15 करोड़ रुपयों के कथित गबन का मामला सामने आने पर ही प्रवर्तन निदेशालय भी सक्रिय हुआ और उसने इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरु की। रिया चक्रवर्ती पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता के बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपयों का हेरफेर किया है। ये पैसा सुशांत के अकाउंट से दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया, इसी की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case : ED को Rhea Chakraborty के अकाउंट में नहीं मिले 15 करोड़ | वनइंडिया हिंदी
    मैं अपनी कमाई से अपना खर्च चला रही थी

    मैं अपनी कमाई से अपना खर्च चला रही थी

    पिता केके सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सुशांत सिंह राजपूत के फंड को गबन करने के आरोपों के बारे में आठ घंटे के लिए ईडी के साथ अपना बयान दर्ज किया। रिया ने स्पष्ट रूप से सभी आरोपों का खंडन किया। रिया ने ईडी को बयान दिया कि उसने पर्सनल खर्चों में उसने सुशांत के पैसे का इस्तेमाल नहीं किया। साथ ही रिया ने यह भी बताया कि मुंबई के सब अर्बन इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। रिया ने कहा कि मैं अपनी कमाई से अपना खर्च चला रही थी।

    सुशांत सिंह की तीन कंपनियों के बारे में रिया ने दी ये जानकारी

    सुशांत सिंह की तीन कंपनियों के बारे में रिया ने दी ये जानकारी

    सुशांत सिंह राजपूत की तीन कंपनियों के बारे में, रिया ने कहा कि 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया जो उनके पास पूंजी थी, जिसे उन तीनों (सुशांत सिंह राजपूत, रिया और रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती) द्वारा साझा किया गया था, और इसके अलावा, उन्होंने हसन 'कंपनी पर और कोई खर्च नहीं किया गया। ईडी रिया और उसके परिवार के स्वामित्व वाली दो संपत्तियों को भी देख रही थी। खार (पूर्व) के फ्लैट के बारे में जो उसके नाम पर है, रिया ने कहा कि उसने 60 लाख रुपये के लिए आवास ऋण लिया और बाकी की राशि, लगभग 25 लाख रुपये, का भुगतान उसने अपनी आय के माध्यम से किया गया। रिया ने ईडी को अपनी ऑडिट रिपोर्ट भी सौंपी है।

     ईडी कर रही इन लोगों से भी पूछताछ

    ईडी कर रही इन लोगों से भी पूछताछ

    ED ने ीिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को सोमवार, 10 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। शोविक से शुक्रवार भी पूछताछ की गई। रिया को फिर से बुलाया जा सकता है, हालांकि, तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। रिया और शोविक के अलावा, रिया के सीए रितेश शाह और सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी शुक्रवार को पूछताछ की गई। इससे पहले, ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को लगातार दो दिनों तक पूछताछ की। ईडी ने सिद्धार्थ पिठानी को भी तलब किया है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+