रिया ने शेयर किया अपनी बिल्डिंग का वीडियो, बोलीं-मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रही हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने अपनी जान और अपने परिवार को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। रिया चक्रवर्ती ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। उनका कहना है कि वे घर से निकलकर जांच एजेंसियों को सहयोग नहीं कर पा रहे। जिसमें उनके पिता के साथ मीडियाकर्मी बदसलूकी करते दिख रहे हैं।
Recommended Video

रिया ने शेयर किया पिता का वीडियो, बोलीं- हमारी लाइफ को खतरा है
रिया ने अपने पोस्ट में लिखा है, यह मेरी बिल्डिंग के अंदर का कम्पाउंड है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति मेरे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिटायर्ड आर्मी अफसर) है। हम घर से बाहर निकलकर सीबीआई और ईडी और कई जांच अधिकारियों को सहयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। हमने लोकल पुलिस स्टेशन में सूचना दी है और वहां गए भी थे, कोई मदद नहीं दी गई है।

घर के बाहर रिया के पिता को पत्रकारों ने घेरा
रिया ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि, हमने इनवेस्टिगेशन अथॉरिटीज से भी मदद के लिए कहा लेकिन कोई नहीं आया। यह परिवार कैसे जी पाएगा? हम सिर्फ मदद मांग रहे हैं ताकि कई एजेंसीज से उसमें मदद कर पाएं, वे जो हमसे चाहते हैं। मैं मुंबई पुलिस से निवेदन करती हूं कि हमें सुरक्षा दें ताकि हम जांच एजेंसियों को सहयोग कर सकें। कोरोना के इस दौर में कम से कम बेसिक कानून का तो पालन करना चाहिए। रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर के बाहर पत्रकारों की भारी भीड़ जमा है।
रिया चक्रवर्ती के पिता ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत की
रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत की है कि जब वह शौविक को छोड़कर गेस्टहाउस से निकल रहे थे तब मीडिया ने उन्हें फॉलो किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया उन्हें और उनकी फैमिली को परेशान कर रही है। हाल में ही सीबीआई ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को समन भेजा है। सुशांत केस में इंद्रजीत से भी पूछताछ होनी है। आज सीबीआई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है।

यूरोप ट्रिप पर रिया ने तोड़ी चुप्पी
वही दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती ने एक टीवी चैनल की बातचीत के दौरान सुशांत की यूरोप ट्रिप को लेकर कई अहम बातें सामने रखी हैं। रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत सिंह के पैसों का गलत इस्तेमाल किया और वह उनके पैसों पर ही जीती थीं। लेकिन रिया का कहना है कि वह सुशांत के साथ पैसों के लिए नहीं थीं और ना ही वह सुशांत के पैसों पर पर जी रही थीं। रिया ने कहा कि हम कपल की तरह रह रहे थे। रिया ने कहा कि सुशांत स्टार की तरह रहते थे और यह उनकी लाइफस्टाइल थी। सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप के बारे में रिया ने कहा कि ट्रिप में सुशांत ने होटल के बिल खुद दिए थे और इसमे मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जिस तरह से वह इस ट्रिप पर काफी अधिक पैसा खर्च कर रहे थे, उसे देखकर उन्हें चिंता हो रही थी।












Click it and Unblock the Notifications