SSR की मौत के बाद रिया ने पहली बार शेयर की सेल्‍फी, चेहरे पर हल्‍की स्‍माइल के साथ लिखा- Rise & Shine

मुंबई। बीते एक साल से रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में रहीं। कारण उनका फिल्‍मी करियर या कोई बड़ा कारनाम नहीं बल्‍कि उनके उपर लगे आरोप हैं। बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें शुरू हुईं और आजतक वह इसका सामना कर रही हैं। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को नॉर्मल करने की कोशिश कर रही हैं। सुशांत के निधन के 1 साल बाद रिया ने इंस्‍टा पर अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है। फूलों की कढ़ाई के साथ काले रंग की ड्रेस पहने रिया काफी फ्रेश लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हूप इयररिंग्स से पूरा किया और बाल खुले रखे।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty ने शेयर Selfie, कैप्शन में लिखा- Rise and Shine' | वनइंडिया हिंदी
    रिया ने कैप्‍शन में लिखा- उठो और चमको

    रिया ने कैप्‍शन में लिखा- उठो और चमको

    इस तस्‍वीर में रिया नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दिख रही हें। रिया ने इस तस्वीर के कैप्‍शन पर लिखा- उठो और चमको। आपको बता दें कि सुशांत के परिवार द्वारा उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और दिवंगत अभिनेता से धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाने के बाद रिया ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। सुशांत की मौत के मामले में नशीली दवाओं से संबंधित जांच में उनके भाई शोइक के साथ उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चार्जशीट में भी नामित किया गया था।

    अमिताभ बच्‍चन के साथ इस फिल्‍म में नजर आने वाली हैं रिया चक्रवर्ती

    अमिताभ बच्‍चन के साथ इस फिल्‍म में नजर आने वाली हैं रिया चक्रवर्ती

    रिया के काम के बारे में बात करें तो, अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म "चेहरे" का हिस्सा हैं। सुशांत की मौत के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित 'चेहरे' में अन्नू कपूर, रघुबीर यादव, क्रिस्टल डिसूजा और रघुबीर यादव भी हैं। इस साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली फिल्म को लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था।

    सुशांत की पुण्‍यतिथि पर रिया ने लिखा था ये पोस्‍ट

    सुशांत की पुण्‍यतिथि पर रिया ने लिखा था ये पोस्‍ट

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की पुण्यतिथि पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने सुशांत संग अपने प्यार को जाहिर किया और दोनों की एक तस्वीर भी साझा की थी। मदर्स डे और फादर्स डे पर भी रिया चक्रवर्ती की फोटो शेयर की जिसमें वह पैरेंट्स के साथ दिखी और इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+