रिया चक्रवर्ती ने कहा- केवल सुशांत ही करते थे ड्रग का सेवन, हमारा उन्होंने किया इस्तेमाल
रिया चक्रवर्ती ने कहा- केवल सुशांत ही करते थे ड्रग का सेवन, हमारा उन्होंने किया इस्तेमाल
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। विशेष अदालत ने मंगलवार को दिए एक आदेश में दोनों की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होनी थी लेकिन मुंबई में भारी बारिश के कारण ये टल गई। अब बॉम्बे हाईकोर्ट कल यानी 24 सितंबर को इस पर सुनवाई करेगा। रिया चक्रवर्ती पिछले 14 दिनों से मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं।

रिया ने NCB पर अपने खिलाफ विच-हंट चलाने का आरोप लगाया
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के वकील ने रिया की जमानत के लिए दूसरी जमानत याचिका दाखिल की है। इस जमानत याचिका में रिया ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर अपने खिलाफ विच-हंट चलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही रिया ने याचिका में लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय मामलों की जांच करने वाली तीन केंद्रीय एजेंसियों ने इस केस में उनके खिलाफ जांच की लेकिन उन्हें उनके खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।

सुशांत का कोई वॉट्सऐप चैट, ईमेल या कोई मैसेज शामिल क्यों नहीं किया गया
बता दें रिया चक्रवर्ती के वाट्स चैट में ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का खुलासा होने के बाद जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोर्ट में रिया के खिलाफ दाखिल किए गए अपने हलफनामे में कहा था कि 'रिया एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव सदस्य होने की बात कही है। रिया ने अपनी इस याचिका ने ये भी बात उठाई है कि अभियोजन पक्ष की ओर से सुशांत सिंह राजपूत का कोई वॉट्सऐप चैट, ईमेल या कोई मैसेज शामिल नहीं किया है, जिससे ड्रग्स वगैरह हासिल करने में उनकी खुद की भूमिका सामने आ सके।
Recommended Video

'बस सुशांत ने ली थी ड्रग्स', हमारा उन्होंने किया इस्तेमाल
रिया ने इस याचिका में ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका, उनके भाई शौविक,और अपने घर के स्टाफ सदस्यों को अपनी ड्रग्स की आदतों के लिए इस्तेमाल किया और यह सुनिश्चित किया कि इसमें उनकी भूमिका किसी भी तरह के पेपर ट्रेल या फिर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य न सामने आए। रिया ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी ड्रग्स की आदतों के लिए अपने सबसे करीबी लोगों का फायदा उठाया और उनके उजागर होने पर मुसीबत आने पर उन्हें उनके भरोसे पर छोड़ना उचित समझा।

जांच में साफ हो चुका है सुशांत सिंह राजपूत ने ड्रग्स लिया था
रिया ने याचिका में ये भी कहा है कि इन सबके बाद केस की जांच कर रही जांच एजेंसियों की जांच में ये मिले साक्ष्यों के आधार पर ये स्पष्ठ हो चुका है कि सुशांत सिंह राजपूत ने ड्रग्स लिया था और उन्हें अपनी इस ड्रग की लत के लिए अपने करीबी लोगों का इस्तेमाल करने की आदत थी। उसने इसके लिए मुझे और मेरे भाई का भी इस्तेमाल किया।

याचिका में 'खाली बॉक्स' का किया जिक्र
पब्लिक डोमेन में उपलबध जानकारी के आधार पर याचिका में रिया ने कहा कि सुशांत ने अपनी मौत से तीन पहले अपने कुक नीरज से 'गांजे के जॉइट्स बनाकर अपने बेडरूम में रखने' को कहा था। सीबीआई और मुंबई पुलिस को सुशांत के नौकर नीरज ने यह जानकारी दी थी कि उसने सुशांत की मौत के तीन दिन पहले जॉइंट्स बनाकर एक बॉक्स में रखकर उन्हें सुशांत के बेडरूम में रखा था और 'जब सुशांत की मौत सामने आई तो उसने साफ किया कि जॉइट्स का सेवन कर लिया गया था और बॉक्स खाली था।

सुशांत की उनसे मिलने से पहले गांजे के साथ सिगरेट पीने की आदत थी
रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की गई अपनी 47 पेज लंबी जमानत याचिका में एक बार फिर से सुशांत के परिवार पर आरोप लगाए हैं कि सुशांत के उनके परिवार के संबध मधुर नहीं थे। सुशांत की बहनों ने 'उन्हें उनके डिप्रेशन के चरम हालत' में अकेला छोड़ दिया था। याचिका में रिया ये भी बताया कि सुशांत की उनसे मिलने से पहले गांजे के साथ सिगरेट पीने की आदत थी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि सुशांत को इसकी लत केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान ही लगी थी। बता दें इस मूवी में सुशांत के साथ जारा अली खान ने अभिनय किया है और जारा के साथ भी सुशांत के प्रेम संबंध होने का खुलासा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications