रिया चक्रवर्ती ने किया कबूल, सुशांत सिंह के पैर छूकर कहा था Sorry Babu, जानिए और किन बातों का किया खुलासा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य सुलझाने के सीबीआई की टीम रोजाना कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच मामले में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का बड़ा कबूलनामा सामने आया है। एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों पर जवाब दिया है। इस दौरान रिया ने माना कि सुशांत सिंह राजपूत का शव देखने के बाद उन्होंने आई एम सॉरी बाबू कहा था।

Recommended Video

    Sushant Singh Case : Riya Chakraborty ने Video शेयर कर बताया जान का खतरा | वनइंडिया हिंदी
    खुद पर लगे आरोपों पर रिया का बड़ा बयान

    खुद पर लगे आरोपों पर रिया का बड़ा बयान

    गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सभी को इंतजार है उस दिन का जब सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। इससे पहले रिया ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर खुलकर बात की है। इस दौरान रिया ने उन सभी सवालों के जवाब दिए जो सोशल मीडिया पर लोग उनसे पूछ रहे हैं।

    दोस्त से पता चला सुशांत की मौत के बारे में

    दोस्त से पता चला सुशांत की मौत के बारे में

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ठीक 6 दिन पहले रिया ने उनका घर छोड़ दिया था, इससे पहले दोनों लिवइन में साथ रहते थे। जब उनसे पूछा गया कि सुशांत की मौत की जानकारी कैसे मिली? तो उन्होंने कहा, 14 जून की दोपहर करीब 2 बजे मैं अपने भाई के साथ घर में थी, तभी मेरी एक दोस्त का फोन आया और उसने का कि ऐसी अफवाह है मीडिया में इसे रोको। फ्रेंड ने मुझसे कहा कि मैं सुशांत से कहूं कि वह सामने आकर इस पर बयान दे। मुझे भी उस समय लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन 15 मिनट बाद ही सच दुनिया के सामने आ गया।

    दोस्तों ने कहा, डेड बॉडी देख लो

    दोस्तों ने कहा, डेड बॉडी देख लो

    रिया से पूछा गया कि क्या वह सुशांत की मौत के बाद घर गई थीं तो उन्होंने कहा, नहीं, मैं घर नहीं गई थी, मुझे बाद में यह बताया गया कि उनके अंतिम संस्कार के समय भी लिस्ट में मेरा नाम नहीं था, लेकिन फिल्म जगत से कई लोग थे। उनका परिवार नहीं चाहता था कि मैं सुशांत के अंतिम संस्कार में जाऊं। कुछ लोगों ने मुझे समझाया कि तुम वहां नहीं जा सकती हो, अगर गई तो निकाल दी जाओगी। हालांकि मेरे दोस्तों ने मुझे कहा कि एक बार में सुशांत की बॉडी देख लूं।

    सुशांत के पैर छू कर कहा- आई एम सॉरी बाबू

    सुशांत के पैर छू कर कहा- आई एम सॉरी बाबू

    इस बीच इंटरव्यू में जब रिया से उस चर्चित शब्द के बारे में पूछा गया जिसे उन्होंने सुशांत का शव देखने के बाद कहा था, तो उस पर बोलते हुए रिया ने कहा, 'हां...ऐसे समय में कोई और कहेगा भी तो क्या? ये कि आई एम सॉरी की आपने अपनी जान गंवा दी। आज भी मैं सॉरी हूं क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं, सुशांत की मौत का मजाक बना दिया गया है। मैं सॉरी हूं क्योंकि आज उनके काम को याद नहीं किया जा रहा है।'

    सुशांत की बहन को पता होगा हार्ड ड्राइव का सच

    सुशांत की बहन को पता होगा हार्ड ड्राइव का सच

    रिया ने बताया कि सुशांत के शव के पार मैं सिर्फ 3 से 4 सकेंड तक ही रुक पाई क्योंकि उनका पोस्टमार्टम होना था। लेकिन जब सुशांत की डेड बॉडी को एम्बुलेंस की ओर ले जाया जा रहा था तो मैंने तो मैंने सॉरी कहा और सुशांत के पैर छुए। हार्ड ड्राइव डिलीट कराने के आरोप पर बोलते हुए रिया ने कहा, यह पूरी तरह से आधारहीन आरोप है, मेरी जानकारी में ऐसी कोई हार्ड ड्राइव थी ही नहीं। जब तक मैं थी वहां कोई इंसान नहीं आया, मेरे घर से जाने के बाद 8 से 13 जून तक उनकी बहन वहां थीं उन्हें ये सारी बातें पता होंगी। मेरे रहते हुए घर में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    महेश भट्ट के साथ हुई बातचीत पर दी सफाई

    महेश भट्ट के साथ हुई बातचीत पर दी सफाई

    रिया ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता है सुशांत के हाउसमेट सिद्धार्थ पीठानी ने ऐसा कुछ कहा होगा, ये फिर से एक नई कहानी रची जा रही है। जैसे कि हर रोज एक नई कहानी रची जा रही है, जो पूरी तरह से आधारहीन होती है। महेश भट्ट के साथ हुई चैट पर सफाई देते हुए रिया ने कहा, मुझे बिल्कुल बहुत ज्यादा आहत और दुखी महसूस हो रहा था कि उन्होंने मुझे कॉलबैक नहीं किया। उन्होंने मुझे वापस नहीं बुलाया। क्या उसके लिए सब खत्म हो गया है? क्या बस इतना ही था? कि अब मैं बीमार हूं तो आप नहीं चाहते.... मुझे।

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने गोंडा में 300 बेड के ​कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा- यूपी बना देश का सर्वाधिक कोरोना जांच करने वाला राज्य

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+