सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया के वकील का सवाल, 4 महीने बाद कहां हैं CBI की जांच रिपोर्ट
मुंबई। Sushant singh rajput case सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच कर रही सीबीआई (CBI) पर रिया चक्रवर्ती के वकील ने निशाना साधा है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे (Satish maneshinde) ने कहा है कि CBI को जांच करते-करते 4 महीने हो गए हैं आखिर जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आ रही है। मानशिंदे ने कहा कि CBI जांच के नतीजे जारी करे। आपको बता दें कि रिया के वकील से पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी सीबीआई से इस केस में जांच रिपोर्ट पेश करने की बात कह चुके हैं।

Recommended Video
सुशांत मामले में बेवजह घसीटा गया रिया को- सतीश मानशिंदे
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा है कि जब मुंबई पुलिस ने इस केस की जांच में 2 महीने लगा दिए थे और जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई थी तो इस मामले को अलग रंग देने की कोशिश की गई थी। यहां तक कि जुलाई महीने में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को बेवजह घसीट लिया गया और FIR तक दर्ज करा दी।
CBI को अब जांच रिपोर्ट के साथ सामने आना चाहिए- मानशिंदे
मानशिंदे ने आगे कहा है कि इस मामले में पटना पुलिस के साथ-साथ ED, NCB और CBI ने रिया के खिलाफ जांच की थी। मानशिंदे ने आगे कहा कि NCB ने रिया चक्रवर्ती को झूठे केस में बिना सबूत के गिरफ्तार कर लिया था और जमानत मिलने के एक महीने बाद तक उन्हें कस्टडी में रखा था। सतीश मानशिंदे ने सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा है कि चाहे परिस्थितियां कुछ भी रहें, CBI को 4 महीने की जांच के बाद अब नतीजों के साथ सामने आना चाहिए।
क्या कहा था अनिल देशमुख ने?
आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी कहा था कि सीबीआई की जांच को 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी या उन्होंने खुदकुशी की थी। मेरी CBI से अपील है कि जल्दी से जल्दी जांच के नतीजों का खुलासा करें।












Click it and Unblock the Notifications