Bihar News: बेहतरीन प्रदर्शन पर पंचायतों और जिलों को मिलेगा सम्मान, बिहार में 16 अगस्त से शुरू होगा महाअभियान

16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक, बिहार भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए एक राजस्व महा-अभियान आयोजित करेगा। अधिकारियों और प्रतिनिधियों को उनके प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक भागीदारी और सफलता सुनिश्चित होगी।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से पूरे राज्य में 16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक राजस्व महा-अभियान का आयोजन किया जा रहा है। बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस अभियान की पहुंच घर–घर तक करने तथा इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही इस महा–अभियान में सहभागिता करने वाले सभी जन प्रतिनिधियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Bihar's Revenue Maha-Abhiyan to Update Records

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में पहली बार बड़े पैमाने पर राजस्व महा–अभियान का आयोजन कर सभी जमाबंदी को अपडेट करने की शुरुआत की जा रही है। इस महा–अभियान को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायतप्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ये पुरस्कार तीन स्तरों पर दिया जाएगा। एसीएस श्री सिंह ने बताया कि सभी जिलों के अंचल स्तर पर बेहतरीन काम करने वाले तीन पंचायतों का चयन कर इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों–कर्मियों एवं जनप्रतिधियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर बेहतरीन तीन अंचलों का चयन उनके कार्य के आधार पर करके उन्हें जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले तीन जिलों को पुरस्कार देने की योजना बनाई गई है। महा–अभियान के सफलतम समापन के उपरांत बड़े स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बताते चलें कि महा–अभियान की सफलता के लिए गत रविवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न सेवा संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित संघों में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संघ, मुखिया संघ, पंच-सरपंच संघ, ग्राम कचहरी सचिव संघ, पंचायत सचिव संघ, बिहार राजस्व अमीन संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट), बिहार राज्य जिला परिषद संघ, वार्ड सदस्य संघ एवं ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ के प्रतिनिधियों ने महा–अभियान में बढ़–चढ़कर सहभागिता का आश्वासन देने के साथ ही इसकी सफलता के लिए कई सुझाव भी दिए थे।

इस अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों में सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारा नामांतरण हेतु आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्रों का वितरण करेगी। इसके बाद हल्का स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेजों का संकलन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+